आईबीपीएस क्लर्क पदों में फिर से बढ़ोत्तरी, अब 15684 पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस की ओर से क्लर्क भर्ती (CRP-CSA-XV) पदों पर एक बार फिर से बढ़ोत्तरी की गई है। पहले इस भर्ती के जरिये 13533 पदों पर भर्ती की जानी थी जिसे अब बढ़ाकर 15684 कर दिया गया है। IBPS Clerk Pre Result 2025 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) भर्ती के पदों में एक बार फिर से बढोत्तरी की गई है। पहले इस भर्ती के लिए 10277 पदों पर भर्ती की जानी थी जिसे बढ़ाकर 13533 पद किया गया था। लेकिन, फिर से इस भर्ती के लिए पदों में बढ़ोत्तरी की गई है। आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब इस भर्ती के लिए कुल 15684 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

प्रीलिम रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 04, 05 और 11 अक्टूबर 2025 को करवाया गया था। अब एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है।

नतीजे इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

आईबीपीएस प्रीलिम रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर घोषित किया जायेगा। सभी अभ्यर्थी नतीजों की घोषणा के बाद इसे ऑनलाइन ही चेक कर सकेंगे, किसी भी परीक्षार्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी। जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। नतीजे जारी होते ही नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम रिजल्ट 2025 जारी होते ही सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर रीसेंट अपडेट्स में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपको नए पेज पर रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर एवं पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

संशोधित स्टेट वाइज भर्ती डिटेल

रिवाइज्ड भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार अब इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में अब कुल 15684 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

अंडमान एवं निकोबार: 16 पद

आंध्र प्रदेश: 462 पद

अरुणाचल प्रदेश: 41 पद

असम: 397 पद

बिहार: 760 पद

चंडीगढ़: 15 पद

छत्तीसगढ़: 314 पद

दादरा और नगर हवेली और दमन दीव: 44 पद

दिल्ली: 279 पद

गोवा: 104 पद

गुजरात: 1109 पद

हरियाणा: 188 पद

हिमाचल प्रदेश: 134 पद

जम्मू एवं कश्मीर: 76 पद

झारखंड: 268 पद

कर्नाटक: 1386 पद

केरल: 354 पद

लद्दाख: 08 पद

लक्षद्वीप: 07 पद

मध्य प्रदेश: 958 पद

महाराष्ट्र: 1634 पद

मणिपुर: 48 पद

मेघालय: 17 पद

मिजोरम: 29 पद

नागालैंड: 34 पद

ओडिशा: 572 पद

पुडुचेरी: 26 पद

पंजाब: 383 पद

राजस्थान: 408 पद

सिक्किम: 25 पद

तमिलनाडु: 1217 पद

तेलंगाना: 362 पद

त्रिपुरा: 56 पद

उत्तर प्रदेश: 2781 पद

उत्तराखंड: 103 पद

पश्चिम बंगाल: 1086 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button