असाधारण बहादुरी के लिए दो कांस्टेबल को मिला आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन, वीरता पुरस्कार के लिए भी नामांकित

बाहरी दिल्ली जिले के शाहबाद डेयरी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल नीरज को उनकी असाधारण बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिल्ली पुलिस ने ‘आउट-ऑफ-टर्न’ प्रमोशन दिया है। उन्हें वीरता पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया है।
दोनों पुलिसकर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक हिंसक झड़प के बाद एक हथियारबंद आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया। इस दौरान वे ड्यूटी पर रहते हुए चाकू लगने से घायल हो गए। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जवानों को उनकी जान की परवाह किए बिना जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए सराहा है।





