असद पर लिखे लेख के लिए ईरान ने अखबार पर लगाया प्रतिबंध

ईरान ने मंगलवार को एक सुधारवादी अखबार पर प्रतिबंध लगा दिया क्योंकि इसने ईरान के शीर्ष नेता और यहां आए सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद के बीच हुई बैठक को लेकर एक आलेख प्रकाशित किया है।
अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी ने यह खबर प्रकाशित की। ‘गनून डेली को एक अधिसूचना मिली थी और मंगलवार को उसे पहले पृष्ठ के हेडलाइन की वजह से उसके प्रकाशन को रोक दिया गया है।’
असद ने ईरान से शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामनेई और राष्ट्रपति हसन रुहानी से सोमवार को अचानक हुए इस दौरे में ईरान में मुलाकात की। सीरिया संघर्ष के बाद से असद का यह पहला दौरा था। समाचार एजेंसी ने अपने आलेख में इस बारे में ज्यादा नहीं लिखा था लेकिन ऑनलाइन मीडियम पर इस दौरे को लेकर यह हेडलाइन अनामंत्रित अतिथि लिखा था।





