अर्जुन तेंदुलकर की शादी में छाए एमएस धोनी और साक्षी, रॉयल लुक से लूटी महफिल

गुरुवार यानी 5 मार्च को मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक शादी के बंधन में बंद गए। उनकी शादी का समारोह किसी बड़े क्रिकेट रीयूनियन से कम नहीं था। मेहमानों की लिस्ट देखकर ऐसा लग रहा था मानो भारतीय क्रिकेट के सारे धुरंधर एक ही छत के नीचे जमा हो गए हो।

सितारों से सजी इस शाम में, महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर बिना किसी तामझाम के, अपनी सादगी और क्लासिक स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कैप्टन कूल का सिंपल और रॉयल लुक
धोनी हमेशा की तरह अपने काम और कूल अंदाज में नजर आए। उनका पहनावा उनके व्यक्तित्व से बिल्कुल मेल खा रहा था। बात करें उनके आउटफिट की, तो धोनी ने हल्के बेज-पिंक रंग का एक बेहद शानदार सिल्क का कुर्ता पहना था।

इस कुर्ते के कॉलर और कफ पर रेशम और जरदोजी की बहुत ही बारीक कढ़ाई की गई थी। लाल, हरे और सुनहरे धागों से बने छोटे-छोटे फूलों के डिजाइन इस कुर्ते को एक रॉयल टच दे रहे थे। इस शानदार सिल्क के कुर्ते को उन्होंने सफेद पायजामा पहना था, जो काफी आरामदायक और स्टाइलिश लग रहा था।

साक्षी धोनी का गॉर्जियस और ट्रेंडी अवतार
वहीं, धोनी के साथ खड़ीं साक्षी का लुक भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश था। उनके पहनावे में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन तालमेल नजर आया। साक्षी ने डिजाइनर हीना कोचर का तैयार किया हुआ आइवरी रंग का एक फ्लोरल अनारकली सूट पहना था। जानकारी के मुताबिक, इस शानदार आउटफिट की कीमत लगभग ₹1,17,000 है।

बात करें उनकी एक्सेसरीज की, तो इस सूट के साथ उन्होंने एक हल्का शीयर दुपट्टा कैरी किया था, जिस पर सुनहरी बॉर्डर थी। उन्होंने बहुत ही कम और सिंपल सोने की जूलरी पहनी थी। इसके अलावा अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए साक्षी ने मोतियों से जड़ी ‘बेस्पोक ओजेल’ की एक खूबसूरत पोटली ली थी और पैरों में ‘फिजी गोबलेट’ की स्टाइलिश म्यूल हील्स पहनी थीं।

क्रिकेट जगत अन्य सितारे भी हुए शामिल
शादी के इस समारोह में क्रिकेट जगत के अन्य सितारों ने भी शिरकत थी। इस दौरान जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ नजर आए। हरभजन सिंह-गीता बसरा और युवराज सिंह-हेजल कीच भी इस जश्न का हिस्सा बने।

इनके अलावा इरफान पठान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, रवि शास्त्री और अजीत अगरकर और उनकी पत्नी फातिमा जैसे कई बड़े चेहरे इस महफिल की शान बने।

Back to top button