अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी को लेकर दिया विवादित बयान, बताया नाचने वाला और…

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी को लेकर विवादित बयान दिया है. शुक्रवार ‘आप’ प्रत्याशी दिलीप पांडे के लिए प्रचार करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनोज तिवारी बहुत अच्छा नाचते हैं, दिलीप पांडे को नाचना नहीं आता, काम करना आता है. इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट नहीं देना.
अरविंद केजरीवाल के बयान के कुछ ही घंटे बाद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल के इस बयान को पूर्वांचल के लोगों का अपमान करार दिया. उन्होंने कहा कि मुझे अपशब्द बोलकर वह पूर्वांचल के लोगों का अपमान कर रहे हैं और यही लोग इसका परिणाम बताएंगे.





