अयोध्या: बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के सीने में मारी गोली, आरोपी फरार

अयोध्या । अयोध्या में  वर्चस्व को लेकर यलो जोन में हुई गोलीबारी से जहां एक ओर जिला प्रशासन पसीने-पसीने है वही स्थानीय अभिसूचना विभाग के आला अधिकारी हांफते नजर आ रहे है। घटना के बाद भी एलआईयू के अधिकारी रामभरोसे नजर आए। प्रदेश की साख बढ़ाने व अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में जुटे सीएम योगी के प्रयासों को लेकर अधिकारियों की संजीदगी पूरी तरह तार-तार नजर आ रही है। घटना के 24 घंटे बाद भी मुख्य अभियुक्त फरार है जबकि पंकज त्रिपाठी नामक युवक को पुलिस ने पकड़ रखा है। आतंकी खतरे से जूझ रही अयोध्या की सुरक्षा की पोल भी फरार अपराधियों ने खोल कर रख दी है ।
शनिवार को देर शाम कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में आपसी वाद विवाद के बाद एक युवक राजेश निषाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने के बाद घायल युवक को उपचार के लिए श्री राम अस्पताल पहुंचाया गया, जिसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मौके से हमलावरों की एक बाइक बरामद की है। वारदात को लेकर राम नगरी में हलचल है और पुलिस वारदात में शामिल युवकों की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के रामनगरी अयोध्या के माँझा बरहटा कनीगंज निवासी पूर्व सभासद जगवती देवी का 35 वर्षीय पुत्र राजेश निषाद  शनिवार की शाम कलवारी मंदिर मे रह रहे अपने एक मित्र की बीमार मां को देखने आया था।
ये भी पढ़ें- KANPUR NEWS: एक क्लिक में पढ़ें कानपुर की हर बड़ी खबर
बताया जाता है कि इसी दौरान तीन-चार युवक कलवारी मन्दिर पहुंचे और राजेश निषाद को बाहर बुलाया। बाहर आये राजेश निषाद की किसी बात को लेकर युवकों से वाद विवाद शुरू हो गया और इसके बाद युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग से इलाके में हलचल मच गई। आस पास के लोग दौड़े तो देखा कि घायल राजेश निषाद जमीन पर पड़ा है।
तत्काल मामले की खबर पुलिस को दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मामले की खबर पर पुलिस मौक़े पर पहुंच गई। घायल राजेश को उपचार के लिए श्रीराम अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पहुंचे राजेश के समर्थकों ने श्रीराम अस्पताल पर हंगामा किया। मौके से पुलिस ने एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद की है।
ये भी पढ़ें- IPL के नए शेड्यूल का ऐलान, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेले जाएंगे सभी मैच
अस्पताल के डॉक्टरों ने का कहना है कि घायल राजेश निषाद को 3 गोलियां लगी हैं।एक माथे पर लगी है जबकि दो सीने पर मारी गई है। हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया था।अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया कि आपसी विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भिजवाया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि घटना कलवार मंदिर के पास हुई। घायल राजेश निषाद हिस्ट्रीशीटर- 201 ए का आरोपी है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए  पंकज को हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़ें- सोनभद्र: कार्मिक अधिकारी का नाली में मिला शव, मचा हड़कंप
The post अयोध्या: बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के सीने में मारी गोली, आरोपी फरार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button