अभी-अभी: सीएम अखिलेश ने किया मतदान, वोट डालने के बाद बोले ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में पोलिंग बूथ पर वोटरों की लंबी कतारें हैं। वहीं अभी-अभी यूपी के सीएम अखिलेश यादव में सैफई मतदान किया है। मतदान के बाद सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी के विकास के लिए सपा सरकार की जरूरत है। सूबे को एसपी-कांग्रेस गठबंधन की जरूरत है।

खुश हो जाइए अगर आपके पास हैं 1000 और 500 के पुराने नोट हैं तो…..

इससे पहले, कन्नौज और कानपुर के कुछ पोलिंग बूथ पर वोटरों ने मतदान का बहिष्कार भी किया। इस चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब दो करोड़ 41 लाख मतदाता हैं। वोटिंग के लिए कुल 25 हजार 603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इटावा सीट पर सबसे अधिक 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार हैं।

यह चरण इसलिए अहम है, क्योंकि इसमें सपा के गढ़ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी और फर्रुखाबाद में मतदान हो रहे हैं। इस फेज में शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, बसपा छोड़कर भाजपा में गए बृजेश पाठक और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 69 सीटों में से 55 सीटें जीती थीं।
बसपा को छह और भाजपा को पांच सीटें मिली थीं। कांग्रेस के खाते में दो सीटें गई थीं और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी को हासिल हुई थी। वहीं, अभी-अभी मतदान के दौरान इटावा से पत्थरबाजी की खबरे आ रही हैं। यहां सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में गंभीर झड़पों की खबरें आ रही हैं।
Back to top button