अब न चीन बचेगा ना पाकिस्तान, कल वायुसेना में शामिल होगा लड़ाकू विमान राफेल

भारतीय वायुसेना के लिए गेम चेंजर कहा जाने वाला राफेल लड़ाकू विमान गुरुवार को अंबाला एयरबेस पर वायुसेना में शामिल हो जाएगा। सुबह 10 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली, सीडीएस जनरल विपिन रावत और एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया मौजूद रहेंगे। इन दोनों कदमों को चीन और पाकिस्तान के लिए एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बुंदेलखंड दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, आत्महत्या किए किसानों के परिजनों से की मुलाकात
अंबाला में फ्रांस से पांच राफेल विमान 27 जुलाई को पहुंचे थे। अगले दो सालों में वायुसेना में राफेल के दो स्क्वाड्रन में 36 विमान शामिल होंगे। राफेल का पहला स्क्वाड्रन अंबाला में और दूसरा पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में होगा। राफेल अंबाला से पाकिस्तान पर और हाशिमारा से चीन पर नजर रखेगा।
समारोह के लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के अलावा कैंट इलाके में आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सैन्य टीमें गश्त पर उतर आई हैं। सेना की हथियारबंद टुकड़ियां बाजारों और वहां के मुख्य मार्गों पर गश्त कर रही हैं। सेना क्षेत्रों को जाने वाले मार्गों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें- यूपी में पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म, रविवार को भी खुलेंगे बाजार
बताया जा रहा है कि अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में 10 सितंबर को होने वाले समारोह के लिए राफेल जेट के चुनिंदा पायलट कई दिनों से पांचों राफेल के साथ जोरदार अभ्यास कर रहे हैं। इनके अभ्यास के दौरान पूरा आकाश थर्रा रहा है। ध्वनि से भी तेज रफ्तार से उड़ने वाला राफेल जेट एकदम खामोशी से आता है और जोरदार गर्जना के साथ राफेल पलभर में ही आंखों से ओझल हो जाता है।
राफेल की ताकत की वजह से भारत के दुश्मनों के होश पस्त हैं। राफेल 4.5 जेनरेशन का लड़ाकू विमान है। भारत और फ्रांस के साथ हुए करार के मुताबिक 2022 तक भारत को 36 राफेल जेट भारत को मिल जाएंगे। पहले 18 राफेल जेट अंबाला एयरबेस में रखे जाएंगे, जबकि बाकी के 18 विमान पूर्वोत्तर के हाशीमारा में तैनात किए जाने का प्लान है।
The post अब न चीन बचेगा ना पाकिस्तान, कल वायुसेना में शामिल होगा लड़ाकू विमान राफेल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button