अब तक की सबसे डरावनी रिपोर्ट, कोरोना वायरस से अभी 53 हजार और लोग…

चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस अब तक दुनिया भर के 26 देशों में 24,534 लोगों को संक्रमित कर चुका है. इसमें से सिर्फ 24,324 संक्रमित लोग चीन में ही हैं. कोरोनावायरस से अब तक कुल 492 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन यह वायरस अभी और फैलेगा. जानिए अभी कोरोनावायरस और कितने लोगों को संक्रमित करेगा?

मेडिकल जर्नल द लैंसेट की माने तो कोरोनावायरस की शुरुआत 1 दिसंबर 2019 को ही हो गई थी, जब वुहान के एक व्यक्ति को इसने अपनी जकड़ में लिया. लेकिन इसका खुलासा चीन ने करीब एक महीने बाद 31 दिसंबर 2019 को किया. एक महीने में इस बीमारी से 44 लोग संक्रमित हो चुके थे.
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: CAA पर UP में फिर बवाल, महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
1 दिसंबर 2019 से लेकर 5 फरवरी 2020 तक यानी 67 दिनों में कोरोनावायरस ने 26 देशों के कुल 24,534 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस वायरस से अभी और कितने लोग बीमार या संक्रमित हो सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में स्थित क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट इयान मैके ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि कोरोनावायरस चीन से बाहर निकल चुका है. अब इसे रोक पाना थोड़ा मुश्किल है. इसकी वजह से 26 देशों के लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसे नियंत्रित करने में अभी काफी समय लगेगा.
इयान मैके ने जिस रिपोर्ट का हवाला लिया है उसके मुताबिक अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो कोरोनावायरस भविष्य में 40 हजार से लेकर 52 हजार लोगों को संक्रमित कर सकता है. इस रिपोर्ट को तैयार किया है अमेरिका, इटली और चीन के वैज्ञानिकों ने.





