झारखंड चुनाव परिणाम 2019: अचानक रुझानों में हुआ बड़ा उलटफेर कांग्रेस-JMM का हो गया ये हाल, बीजेपी की…

Jharkhand Election Result झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज रहे हैं. वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल होता दिख रहा है. वहीं सत्ताधारी बीजेपी अब पिछड़ती नजर आ रही है.

ऐसे में आजसू-JVM जैसे छोटे दल किसके साथ जाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा. झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था. बीजेपी जहां एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है तो वहीं कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की नजर सत्ता पर दोबारा वापसी की है.

हैदराबाद एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों का दोबारा पोस्टमार्टम, जानें क्यों उठाया गया है…

रुझानों में उठापटक जारी है और फिर से जेएमएम गठबंधन बहुमत से थोड़ी दूर हो गया है. अब जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन 39 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी 29, आजसू 5, जेवीएम 4 और अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.  
Back to top button