अगर घर के आस-पास रात में सुनाई दे बिल्ली के चिल्लाने आवाज, तो समझ जाओ होने वाला है…

जानवरों को भविष्य का जानकार माना जाता है, मान्यताओं के अनुसार अगर किसी भी प्रकार की कोई विपत्ति आने वाली होती है तो उसके बारे में पशु-पक्षियों को पहले से ही आभास हो जाता है और इसी वजह से वो इंसानों को अपने तरीके से सावधान करना प्रारंभ कर देते हैं। हम आपको यहां जानवरों द्वारा दिए जाने वाले प्रमुख संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें शास्त्रों में शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में …

रात के समय बिल्ली के चिल्लाने का मतलब होता है उस जगह पर किसी बुरी आत्मा का साया है। बिल्ली बुरी शक्तियों को पहचान लेती है और उन्हें देखकर चिल्लाती है। जिस घर में बिल्ली रात को चिल्लाती है तो ये समझा जाता है कि उस घर के सदस्यों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

चरण स्पर्श एक परंपरा या विधान नही, बल्कि यह है एक विज्ञान

अगर रात को कोई कुत्ता रोता है और आपको उसके रोने की आवाज आती है तो समझ लें आपकी गली या मोहल्ले में किसी की मृत्यु होने वाली है। शास्त्रों के अनुसार कुत्ते को यमराज दिखाई देते हैं और उसे गली-मोहल्ले में होने वाली अनहोनी का पहले से ही आभास हो जाता है। इसी कारण वह रोना शुरू कर देता है। 

Back to top button