अगर आप भी थक जाते हैं दिन भर की थकान से, तो करें ये उपाय रहेंगे तरोंताजा

सुबह से लेकर शाम तक, कितनी भागदौड़ होती है हमारी दिनचर्या में। न समय पर खाना, न समय पर सोना। बस मशीनी जीवन जीते जा रहें हैं हम। और, इसका सबसे अधिक असर पड़ा है हमारी सेहत पर। आज लोग पैसा तो कमा रहे हैं, पर उससे भी अधिक तेज़ी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। तो ऐसा क्या किया जाए, जो हमें इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हम खुद को स्वस्थ रख सकें। आइए जानते हैं, खुद को सेहतमंद रखने के लिए किन बातों का ख्याल रखने की ज़रूरत है।

अगर आप भी थक जाते हैं दिन भर की थकान से, तो करें ये उपाय रहेंगे तरोंताजा

बढ़ाएं अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता

हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है, जिसे हमारे शरीर की रोगप्रतरोधक क्षमता भी कहा जाता है। इसके बल पर हमारा शरीर बगैर किसी बाहरी सहायता के बीमारियों से लड़ सकता है। पर जब यही ताकत कमज़ोर हो जाती है, तो व्यक्ति बीमार हो जाता है और उसे दवाइयाँ लेने की ज़रुरत पड़ती है। इसलिए रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना लाभदायी माना जाता है।

क्या करें

रोज़ाना चाय या कॉफी के बजाय ग्रीन टी पिएं। हरी सब्ज़ियाँ, विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर भोजन लें। सूप और सलाद का सेवन करें। रोज़ाना व्यायाम करें।

तनाव से रहें दूर

कहते हैं ना, हमारे शरीर को चलनेवाला हमारा मस्तिष्क है। सोचिए, अगर तनाव की वजह से इसके कामकाज पर असर हो, तो क्या हमारा शरीर सुचारू रूप से चल पाएगा? नहीं ना , तो सबसे पहले अपने मस्तिष्क के स्वास्थ्य का ख्याल करें।

क्या करें

रोज़ाना प्राणायाम व मेडिटेशन करें। इससे हमारे मस्तिष्क की नसों को आराम मिलता है और मस्तिष्क में ऑक्सीजन की पूर्ती होती है।

नींद से न करें समझौता

हमारे शरीर की कार्य प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यक्ति को भरपूर नींद लेना ज़रूरी होता है। पूरी नींद लेने से शरीर और मस्तिष्क दोनों को आराम मिलता है और काम करने की ऊर्जा बनी रहती है।

क्या करें

सोने के लिए समय तय कर लें। उसी के अनुसार सोने और उठने की कोशिश करें। सोने से पहले हमेशा ध्यान करें, इससे मस्तिष्क शांत हो जाता है और व्यक्ति आराम से सो पाता है।

स्वयं की करें पूरी देखभाल

स्वयं की पूरी देखभाल का मतलब है, अपने शरीर, मस्तिष्क और मन इन तीनों की देखभाल। शरीर , मन और मस्तिष्क पर टिका है हमारा स्वास्थ्य। क्योंकि ये तीनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं। इसलिए ज़रूरी है, एक ऐसी दिनचर्या, जो आपके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाई गई हो। ऐसी ही दिनचर्या बनाएं और पूरी लगन के साथ उसका पालन करें। क्यूंकि आपका स्वास्थ्य ही आपकी असली पूँजी है।

Back to top button