अगर आप भी अपने पार्टनर को करते हैं KISS तो पहले ये पढ़ लें

कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग को जरूरी बताया जा रहा है। ऐसे में कपल्स के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोग पार्टनर के साथ नजदीकियों को लेकर घबराने लगे हैं। लेकिन इस बीच कनाडा के एक टॉप डॉक्टर ने लव मेकिंग को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं। डॉक्टर का कहना है कि कुछ सावधानियां रखते हुए इस माहौल में भी पार्टनर के करीब जाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर: फावड़ा से प्रहार कर बुजुर्ग किसान को उतारा मौत के घाट
किस करने से करें परहेज
कनाडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर का कहना है कि कोरोना काल में पार्टनर्स को किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सेक्स के समय फेस पर मास्क लगाने से कोरोना वायरस का खतरा कम होता है। डॉक्टर का कहना है कि लव मेकिंग के दौरान किस करने से बचना चाहिए।
कोरोना वायरस सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन नहीं
डॉक्टर थेरेसा का कहना है कि कोरोना वायरस सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन नहीं है। इसलिए सीमन या वैजाइनल फ्लूइड से इसके फैलने की संभावना बहुत कम है। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि नए पार्टनर के साथ किसी तरह की सेक्सुअल एक्टिविटी करना खासतौर से किस करना संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है।
पार्टनर पर भी ध्यान दें
डॉक्टर थेरेसा ने कहा कि इस समय लोगों को किस और फेस टू फेस कांटेक्ट से परहेज करना चाहिए। सेक्स के समय भी ऐसा मास्क पहनना चाहिए जिसमें नाक और मुंह पूरी तरह से ढंके हुए हों। सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद खुद के अलावा पार्टनर पर भी ध्यान दें। किसी तरह का लक्षण दिखने पर एक-दूसरे को बताएं और डॉक्टर से संपर्क करें।
लक्षण दिखने पर बताएं
एक्सपर्ट का कहना है कि आप भले ही एक साथ क्यों ना रहते हों, कोरोना के लक्षण दिखने पर आपस में कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखें। अगर आपमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण भी हैं और अगर आप अपने पार्टनर से कोई दूरी नहीं रखते हैं तो निश्चित रूप से आपका पार्टनर भी कोरोना से संक्रमित हो जाएगा।
The post अगर आप भी अपने पार्टनर को करते हैं KISS तो पहले ये पढ़ लें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





