अक्षय कुमार ने आमिर-शाहरुख़-सलमान को छोड़ा काफी पीछे, बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले…

अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफ़िस पर एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है, जिसके आस-पास भी नहीं हैं बॉलीवुड के तीनों ख़ान। यह रिकॉर्ड है एक ही साल में रिलीज़ हुई फ़िल्मों के नेट कलेक्शंस का जोड़। अक्षय कुमार ऐसे एक्टर बन गये हैं, जिनकी एक ही साल में आयी फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे अधिक कलेक्शन किया है।

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार, 2019 में अक्षय की चार फ़िल्में आयीं- केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़। इन चारों फ़िल्मों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन लगभग 719 करोड़ रहा। गुड न्यूज़ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इसलिए इस आंकड़े में अभी बढ़ोत्तरी होगी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह हैं, जिनकी फ़िल्मों ने 542 करोड़ का कलेक्शन किया। रणवीर ने यह उपलब्धि 2018 में हासिल की थी, जब उनकी पद्मावत और सिम्बा रिलीज़ हुई थीं।

ये वो 7 बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने ऑनस्क्रीन Kiss को कहा ना..

लिस्ट में तीसरा स्थान सलमान ख़ान का है। 2015 में सलमान ख़ान की फ़िल्मों ने सबसे अधिक 530 करोड़ का कलेक्शन किया था। सलमान की बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो 2015 में आयी थीं। चौथे स्थान पर प्रभास हैं, जिनकी 2017 में आयी फ़िल्म बाहुबली- द कन्क्लूज़न ने 510 करोड़ से अधिक बटोरे थे। 

2019 में वॉर और सुपर 30 ने रितिक रोशन को इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है। इन दोनों फ़िल्मों ने 464 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया है। छठे स्थान पर रितेश देशमुख आ गये हैं, जिनकी 3 फ़िल्में 2019 में आयीं और तीनों ने 396 करोड़ से अधिक बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button