अक्टूबर माह में रहेगी छुट्टियों की भरमार, डेटवाइज चेक करें किन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल

अक्टूबर 2025 स्टूडेंट्स के लिए खुशियों वाला महीना होने वाला है। इस माह में दशहरा दुर्गा पूजा दिवाली छठ सहित कई त्योहार पड़ने वाले हैं जिससे की स्कूलों में लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। स्टूडेंट्स एवं उनके अभिभावक डेट वाइज पूरे माह में पड़ने वाली छुट्टियों की डिटेल इस पेज से चेक कर सकते हैं।

अक्टूबर महीना स्टूडेंट्स के लिए खुशियों का महीना है। इस माह में दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, छठ आदि त्योहार पड़ने वाले हैं जिसके चलते स्कूल कॉलेजों में लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। आप यहां से डेट के अनुसार पूरे महीने की छुट्टियों की डिटेल चेक कर सकते हैं और इसी को ध्यान में रखकर अपने प्लान तैयार कर सकते हैं।

अक्टूबर होगा छुट्टियों का महीना
अक्टूबर 2025 माह में गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ ही दशहरा, दीपावली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे त्यौहार भी सेलिब्रेट जायेंगे। डेट के अनुसार अक्टूबर माह में 1 अक्टूबर को महानवमी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, दिवाली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज के त्योहारों पर पर स्कूल, कॉलेज एवं स्कूलों में अवकाश रहगा। आपको बता दें कि रविवार छोड़कर ये छुट्टियां राज्य के अनुसार बदल सकती हैं।

डेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट
1 अक्टूबर: महानवमी
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती एवं दशहरा
7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी, दिवाली
22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर: भाई दूज
27 अक्टूबर: हल षष्ठी (ललई छठ)
28 अक्टूबर: छठ पूजा

राज्यों के अनुसार जरूर चेक कर लें कैलेंडर
छात्रों को बता दें कि ये छुट्टियां राज्यों के अनुसार बदल सकती हैं। चूंकि बिहार राज्य में छठ विशेष त्योहार होता है ऐसे में वहां पर छठ के उपलक्ष्य में कई दिनों तक छुट्टी रहती है। इसके अलावा दुर्गा पूजा विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के चलते 6 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखा जायेगा। कुछ त्योहार जैसे दिवाली पूरे देश मनाई जाती है, ऐसे में दीपावली पर पूरे देश में छुट्टी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button