जापान के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, चीन के खिलाफ कड़ा रुख

नई दिल्ली :  भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल चीन भारत को लेकर अलग रूख अपना रहा हैै। वह पाकिस्तान का समर्थन करने के साथ भारत के लिए परेशानियां पैदा कर रहा है।जापान के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, चीन के खिलाफ कड़ा रुख

जापान के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

भारत मेें ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आगमन और उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद अब यह जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के लिए आज सुबह निकल गए हैं।

हालांकि कूटनीतिक तौर पर तो वह भारत के साथ होने की बात करता है लेकिन वास्तव में छुपे तरीके से पाकिस्तान को मदद पहुंचा रहा है। चीन की नीतियों के चलते भारत के एनएसजी में शामिल होने के प्रयास और आतंकवाद का विरोध करने के मामलों को आघात लगा है।

हालांकि पाकिस्तान के छद्म प्रयास अब खुलकर सामने आ गए हैं ऐसे में विश्व समुदाय आतंवाद का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान का विरोध करने लगा है। भारतीय प्रधानमंत्री को आतंकवाद के मसले पर जापान से मदद मिल सकती है।

जापान से भारत कुछ सेन्य सामान खरीदने वाला है, ऐसे में प्रधानमंत्री की यह यात्रा अहम है। गौरतलब है कि भारत और जापान के बीच 10 हजार करोड़ रूपए की 12 एम्फीबियस यूएस – 2 ई की खरीद की डील हो सकती है।

दोनों देशों के सामरिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर भी दोनों ही देशों के राष्ट्राध्यक्ष चर्चा कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारत और जापान में सिविल न्यूक्लियर डील के साथ मिलिट्री एयरक्राॅफ्ट शिनमायवा टू आई की खरीदी को लेकर करार हो सकता है।

Back to top button