सुलतानपुर : अस्पताल से बच्ची का शव घर ले जा रहे पिता की सदमे से मौत

सुलतानपुर। सुलतानपुर में तबियत खराब होने पर एक साल की बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। बच्ची का शव लेकर पिता घर जा रहा था, तभी रास्ते में पिता की हालत खराब होने लगी और सदमें में उसकी भी मौत हो गयी। एक साथ पिता-बेटी की मौत से गांव में मातम है।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर में  कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत
घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के मुसहर नचना गांव की है। जहां बीते शुक्रवार की रात गांव के रहने वाले राजकुमार कोरी की एक वर्षीय पुत्री निशी की अचानक तवियत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में पुत्री का इलाज कराने के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य ले गये। जहां डाक्टरों ने निशी को मृत्यु घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत की जानकारी मिलते ही पिता राज कुमार पुत्री का शव लेकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पिता राज कुमार की तबियत खराब हो गई। परिजन राजेश को लेकर कूरेभार अस्पताल पहुँचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने राजकुमार कोभी मृत घोषित कर दिया।
 
जानवर चराने को लेकर विवाद, मारी गोली
सुलतानपुर। जानवर चराने को लेकर विवाद में युवक ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव में 38 वर्षीय जंगाली पुत्र हडताली का गांव के ही मोनू सिंह पुत्र धर्मवीर से जानवर चराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मोनू ने जंगाली को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल लाया गया है। जहाॅ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किल्लत होगी कम, जिले में पहुंची 350 मीट्रिक टन यूरिया

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी के प्रयास से शुक्रवार को पुनः 2650 मीट्रिक टन इफको यूरिया जिले में पहुंची। इसके अलावा जल्द ही निजी कंपनी की एक रैक यूरिया और प्राप्त होगी। इफको यूरिया ए.आर. कोआपरेटिव, सुलतानपुर के जरिए सभी सहकारी समितियों द्वारा संचालित खाद विक्रय केंद्रों पर भेजकर शनिवार को किसानों को वितरण शुरू कर दिया गया। सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने किसानों से कहा कि सरकारी मूल्य पर यूरिया खाद खरीदी। अगर कालाबाजारी की जानकारी मिलती है, तो सूचना दे। उन्होंने बताया कि अब तक सांसद के प्रयास से जिले को 7150 मिट्रिक टन यूरिया किसानों के वितरण के लिए मिल चुकी है।
घर की कच्ची दीवार गिरी, दो वर्षीय बालिका की मौत

लम्भुआ, सुलतानपुर। घर की कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे चारपाई पर लेटी मां, पुत्र व उसकी पत्नी दब गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया। मौके पर बच्ची की मौत हो गई थी और मां पुत्र गंभीर रूप से घायल थे। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मामपुर निवासी सिकंदर की पत्नी शीला तथा 4 वर्षीय पुत्र शिवम व 2 वर्षीय पुत्री शिवांगी शुक्रवार की रात चारपाई पर घर के अंदर लेटे हुए थे। रात्रि अचानक घर की कच्ची दीवार गिर पड़ी और उसके मलबे के नीचे तीनों दब गए। हल्ला गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबे को हटाए। 2 वर्षीय बालिका शिवांगी की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा शीला उम्र 30 वर्ष व उसका पुत्र शिवम 4 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल मां बेटे को लंभुआ सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार हरिश्चंद्र अन्य राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
The post सुलतानपुर : अस्पताल से बच्ची का शव घर ले जा रहे पिता की सदमे से मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button