वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस – भाजपा में सियासी जंग, फेसबुक ने दिया ये जवाब

डेस्क। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग शुरू हो गयी है। वहीं इस मामले में सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने कहा कि वह ऐसे भाषण और कंटेंट को प्रतिबंधित करता है, जो घृणा व हिंसा को उकसाता है। वैश्विक स्तर नीतियों को पर लागू करते समय यह नहीं देखा जाता कि पोस्ट किस राजनीतिक पार्टी से संबंधित है। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया का नियमित ऑडिट होता है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी मीडिया वाल स्ट्रीट जर्नल के एक रिपोर्ट में फेसबुक पर आरोप लगाया गया है कि वह भारत में सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं के प्रति उदार है। भाजपा नेताओं की हेट स्पीच को दंडित नहीं किया जाता है। राहुल गांधी ने इसे बतौर सुबूत करते हुए भाजपा को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की। इस मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सूचना प्रौद्योगिकी संसदीय समिति के अध्यक्ष के तौर पर चेतावनी भी दे दी। उन्होंने कहा कि समिति फेसबुक को बुलाकर इस रिपोर्ट पर स्थिति जानना चाहेगी। इस मामले में प्रियंका गांधी ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि जेपीसी को जांच करनी चाहिए कि फेसबुक और व्हाट्सएप चुनावों में भाजपा की मदद करने और नफरत का माहौल बनाने के लिए कैसे काम कर रहे हैं। हालांकि भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया है।

Back to top button