नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये चीजें..

नवरात्रि के दिनों में लोग अखंड ज्योति के साथ जौ आदि बोते हैं। ऐसे में मां दुर्गा का आगमन घर में जरूर होता है। उनके आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि आती है लेकिन कुछ चीजों को घर पर होने से दुर्भाग्य वास करता है।

 हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि आरंभ होते हैं, जो नवमी तिथि के साथ समाप्त होते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। तिथि की बात करें, तो चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जो 30 मार्च को समाप्त हो रहे हैं। अधिकतर घरों में मां दुर्गा के आगमन की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। घर की साफ-सफाई से लेकर रंगाई-पुताई तक शुरू हो चुकी है। लेकिन कई बार घर की साफ-सफाई करते समय घर में कुछ ऐसी चीजें छोड़ देते हैं जिनका असर हर किसी के जीवन पर बुरा पड़ता है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें घर से तुरंत निकाल फेंकना चाहिए।

खंडित मूर्तियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी देवी-देवता की मूर्ति खंडित नहीं रखनी चाहिए। अगर मूर्ति थोड़ी सी कहीं से टूट गई है, तो उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। क्योंकि इससे दुर्भाग्य आता है।

बंद घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगी बंद घड़ी की तरह व्यक्ति की किस्मत भी रुक जाती है। इसलिए अगर घर में कोई बंद घड़ी है, तो उसे तुरंत सही करा लेना चाहिए या फिर फेंक देना चाहिए। क्योंकि बंद घड़ी के कारण व्यक्ति की तरक्की और आर्थिक स्थित पर बुरा असर पड़ता है।

टूटा हुआ कांच

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखा हुआ टूटा हुआ कांच या फिर इससे बनी चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक आकर्षित होती है। जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इसलिए घर में कांट संबंधित टूटी हुई चीज बिल्कुल न रखें।

रौद्र रूप वाली मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर या फिर घर के किसी भी स्थान में देवी-देवता की ऐसी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, जो रौद्र रूप में हो। क्योंकि इन्हें अनिष्ट का कारक माना जाता है।

कटी फटी धार्मिक पुस्तकें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कभी भी कटी फटी धार्मिक पुस्तके बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए।अगर फट गई है, तो उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें।

Back to top button