दो साल के कार्यकाल में किसानों से किया छल बना दिया चौकीदार : अखिलेश
लखनऊ। भाजपा सरकार के पाँच साल के कार्यकाल में चारों तरफ निराशा व हताशा है। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ बहुत छल किया है। अखिलेश ने बयान में कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता के लिए अभिशाप साबित हुआ हैं। आलू व गन्ना किसान मारे-मारे घूम रहे हैं। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रात भर जागकर फसल की रखवाली करता किसान चौकीदार बन गया हैं। हर मोर्चे पर राज्य सरकार की नाकामी ही भाजपा की उपलब्धि मानी जा सकती है। भाजपा की केंद्र सरकार ने तो अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी व जीएसटी ने पूरी अर्थव्यवस्था को ही चौपट कर दिया है।
ये भी पढ़ें : (कलबुर्गी) राहुल का मोदी पर हमला : नरेंद्र मोदी समूचे देश को चौकीदार बना रहे हैं
आपको बता दें कि प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, सभी सेवाएं अस्त-व्यस्त हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। आए दिन हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम भी नहीं ले रही हैं।
ये भी पढ़ें : यूपी: बेंदा घाट पर यमुना नदी का पुल तोड़कर नदी में गिरा ट्रक
अखिलेश ने ये भी कहा भाजपा के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। भाजपा सरकार ने यूपी डायल 100 और वूमेन पावरलाइन 1090 योजनाओं को बर्बाद कर दिया युवाओं का भविष्य अंधकारमय है, नौजवान के पास रोजगार नही है ,उद्योगधंधे बंद हो रहे हैं उद्योगपति पलायन कर रहे हैं, प्रदेश में पूंजी निवेश नहीं हो रहा है,बिजली की एक यूनिट का भी उत्पादन नहीं ह्आ। भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने का ही काम कर रही है।