कर्मचारियों ने जल निगम के मुख्य अभियंता का किया घेराव

कानपूर । उत्तर प्रदेश जल निगम कानपूर क्षेत्र के मुख्य अभियंता ई ए के गुप्त जी का जल निगम बैराज इकाई के कर्मच्चरियों जिसमे बड़ी संख्या में विभाग की महिलाओं ने शिरकत की। बता दें कि उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रधान कार्यालय लखनऊ के आदेशानुसार पनकी नहर के समीप निर्माण इकाई तृतीय को फज़ल गंज डिपो के बाहर 1977 स्थित बैराज इकाई में विलीन किया गया।

नवागन्तुक परियोजना प्रबंधक जो पुंर्व में तृतीय इकाई के परियोजना प्रबंधक है और अब बैराज इकाई के परियोजना प्रबंधक है (ई निर्दोष कु जौहरी के ट्रांसफर हो जाने के बाद) ये 1977 से संचालित हो रहे फजलगंज स्थित इस कार्यालय को अपनी हठधर्मिता के चलते पनकी ले जाना चाहते है। इस कार्यालय को किसी भूमाफिया को सौंपे जाने की सम्भवना से ससंकित कर्मच्चरियों ने अपनी असुविधा के मद्दे नज़र आज चीफ इंजीनियर का घेराव किया।

मुख्य अभियंता को इसके पुंर्व में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से भी विभगीय कर्मच्चरियो ने फरियाद की तब मौर्या  ने भी मुख्य अभियंता की कार्यालय इसी भवन में बनाये रखने को आदेशित भी किया। आज मुख्य अभियंता ने आश्वस्त किया कि वे भवन को स्थानांतरित नही होने देंगे ।

आज के कार्यक्रम में उर्मिला गुप्ता संगीता तिवारी, हेमलता सचान, साधना वर्मा, सुशील गुप्ता, प्रताप साहनी अखिलेश कटियार, दिनेश मिश्र श्रीराम यादव गोपा सिंह, विमला शुक्ल रवि दीक्षित मोह आसिफ, रफ़ी, राजेश गंगल, विपिन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव ने दुरी बना के धरना दिया और अपने विचार रखे।

Back to top button