इन मंत्रों का जाप करने से समाज में बढ़ेगा आपका मान सम्मान…
हिंदू शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता का दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि इनके पूजन से हर तरह के काम में सफलता प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में हर शुभ काम करने से पहले विध्नहर्ता गणेश को पूजा जाता है। इसके अलावा किसी भी मुसीबत से निकलने का कोई रास्ता न होने पर गणेश जी की वंदना तुरंत फल देती है। तो आईए आज हम आपको एेसे गणेश मंत्र बताते हैं जिनके जाप से हर परेशानी दूर हो सकती हैं।
कुंडली के दोषों दूर करने का श्री गणेश मंत्र
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।
इस गणेश गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है और भगवान गणेश की विशेष कृपा होती हैं।
गणेश शुभ-लाभ मंत्र
ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:।।
इस मंत्र के उच्चारण से हर जन्म में भगवान गणेश जी की कृपा और आशीर्वाद मिलती है और इसके साथ ही सभी बाधाएं दूर होती हैं।
तांत्रिक गणेश मंत्र
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति। करों दूर क्लेश।।
इस गणपति मंत्र के जाप से जीवन में क्लेश आदि समाप्त हो जाते हैं और धन, धान्य विद्या और शांति की प्राप्ति होती हैं।
गणेश कुबेर मंत्र
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
यह आपार लक्ष्मी देने वाला श्री गणेश मंत्र है, इस मंत्र का रोज़ाना जाप करने से पैसा आने के नए जरिए बनते हैं और खुशियां आने लगती हैं।
वक्रतुण्ड गणेश मंत्र
वक्रतुण्ड महाकाय कोटिसूर्य समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरू मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।
इस गणपति मंत्र से सभी मंगल कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होने का आशीर्वाद मिलता है।