आइये जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें…

महाशिवरात्रि हिंदुओं का बहुत पावन पर्व है। जिसे पूरे देश में बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने मंदिर में जाते हैं। महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। आइये जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें।

महाशिवरात्रि के दिन क्या करें- 

● सुबह उठकर पूजाघर की अच्छे से साफ-सफाई करें।

● इसके बाद स्नान करें व इडके पश्चात साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें।

● पूजा स्थल पर भगवान शिव की फोटो या शिवलिंग रखें सुर उसके आसपास की जगह को फूलों से सजाएं।

● पूजा के दौरान भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, नीलकंठ व कमल के फूल अर्पित करें।

● महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का दूध, दही,व गंगाजल से अभिषेक करें।

● पूजा करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

● भगवान शिव की दीपक, अगरबत्ती से आरती करें।

महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी ये चीजें न करें-

● महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को पप्रसन्न करने के लिए व्रत रखें। व्रत में भूलकर भी अनाज का सेवन न करें।

 इस दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें।

● व्रत के समय कोई भी भारी काम न करें ताकि आपको कमजोरी व थकान महसूस हों।

● महाशिवरात्रि के दिन काले रंग के वस्त्र न पहनें।

● रात में न सोएं।

Back to top button