अगर चंद दिनों में बना चाहते हैं धनवान, तो आज शनि देव को खुश करने के लिए अपनाएं ये जबरदस्त उपाय

शनिवार के दिन शनि देवता कि पूजा की जाती है। कहा जाता है कि अगर उनकी पूजा सही तरीके से की जाए तो शनिदेव की असीम कृपा मिलने के साथ ग्रहों की दशा भी सुधरती है। शनि देव को मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी करने वाला देवता कहा जाता है।अगर चंद दिनों में बना चाहते हैं धनवान, तो आज शनि देव को खुश करने के लिए अपनाएं ये जबरदस्त उपाय

शनि जिस व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं दुख और शत्रु उसके पास भी नहीं फटकते। आइए जानते हैं वो खास उपाय जो चंद दिनों में शनि देव को खुश करके आपको धनवान बना सकते हैं।

– प्रत्येक शनिवार को शनि मंंदिर में तेल का दीपक जलाएं। इससे दुखों का नाश होगा।
– महिलाअों का अपमान कभी भी न करें। महिलाअों का अपमान व छल करने वालों पर शनि कभी प्रसन्न नहीं होते।
– शनिवार व मंगलवार के दिन क्रोध न करें और न ही किसी का अपमान करें।
– खाली पेट नाश्ते से पूर्व काली मिर्च चबाकर गुड़ या बताशे से खाएं।
– शनिवार को मांस, मछली व नशीली चीजों का सेवन बिलकुल न करें।
– प्रत्येक शनिवार को कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देंखे और उसे दान दे दें।
– भोजन करते समय नमक कम होने पर काला नमक और मिर्च कम होने पर काली मिर्च का प्रयोग करें।
– भोजन करते समय मौन ही रहें।
– भोजन करने के बाद लौंग अवश्य खाएं।
– प्रत्येक शनिवार को सोते समय शरीर व नाखूनों पर तेल लगाएं।
– शनिवार को गुड़ व चने से बनी वस्तुअों का भोग लगाएं।
– गुड़ व चने से बनी वस्तुएं गरीबों को दान दें।

Back to top button