…तो इस वजह से पार्टनर को छोड़ पराए मर्दों की तरफ आकर्षित हो जाती हैं महिलाएं

कपल्स के बीच कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो जाता है और यह छोटी बात कब बड़ी हो जाती है पता ही नहीं चलता है और रिश्तों में खटास आ जाती है, दोनों एक दूसरे से दूर होने लगते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है जब महिलाएं पराए मर्दों की तरफ आकर्षित होने लगती हैं। इसके अलावा और भी कई कारण हैं, जिससेे महिलाएं पराये मर्दों की तरफ आकर्षित होने लगती हैं तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह….

अक्सर ऐसा देखा जाता है जिस महिला का पति बाहर रहता है वह खुद को अकेला महसूस करने लगती हैं और अकेलापन दूर करने के लिए दूसरे मर्द का सहारा ले लेती हैं। अगर लड़का या लड़की की शादी हमउम्र के साथ नहीं होती हैं, लड़का ज्यादा बड़ा हो या फिर ज्यादा छोटा हो तो एक-दूसरे के साथ खुश रहना बहुत कठिन हो जाता है ऐसे में लड़की दूसरे पार्टनर की तलाश करने लगती है।





