घर में ही बनायें चिकेन 65

सामग्री :

बोनलेस चिकन – 1/2 किग्रा
दही – 1/2 कप
निम्बू का रस – 1 1/2 चम्मच
चावल का आटा – 2 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – आवश्यकतानुसार
मसाला के लिए
लाल मिर्च – 4
अदरक – 2 इंच का टुकड़ा
लहसुन – 6 कली
धनिया – 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च – 1 बड़ी चम्मच

विधि :

सबसे पहले लाल मिर्च, अदरक, लहसुन, धनिया, काली मिर्च इन सबको मिक्सर में अच्छे से पीस लें। अब इस पीसे मसाले में दही, नींबू का रस, चावल का आटा, नमक, दो बड़े चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में चिकेन पीसेस को मिलाकर एक घंटे के लिए फ्रिज में छोड़ दें।

अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें। चिकेन पीसेस को एक एक करके गर्म तेल में डाल कर पकायें। अब धीमी आंच पर सारे चिकन पीसेस डाल कर पकाये जब तक चिकन से तेल ऊपर न आ जाय। गरमा गरम चिकन 65 तैयार है।

Back to top button