अब सफर हो जाएगा सुहाना, देश की सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार

जम्मू के उधमपुर जिले में बनी देश की सबसे बड़ी 9 किमी लंबी सुरंग बनकर तैयार है। इसके साथ ही जम्मू-श्रीनगर के बीच की 32 किमी की दूरी कम हो जाएगी।अब सफर हो जाएगा सुहाना, देश की सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार

 बता दें टनीटॉप में बर्फबारी के चलते कश्मीर का संपर्क देश से कट जाता था। सुरंग शुरू होने के बाद ऐसा नहीं हो पाएगा। यह सुरंग 2011 में बननी शुरू हुई थी और नवंबर 2016 को पूरी तरह बनकर तैयार हो गई।

 जम्मू से श्रीनगर जाने वाली गाड़ियां पटनीटॉप होकर रामबन होते हुए श्रीनगर जाते थे। सुरंग बनने से 41 किमी का यह रास्ता 9 किमी में तय हो जाएगा। पटनीटॉप की सीधी चढ़ाई और बाद में उतराई में कुल डेढ़ घंटे का समय और 30 किमी की बचत होगी। सुरंग से रोजाना 15 हजार व्हीकल इससे गुजरेंगे।
सुरंग की ऊंचाई 5 मीटर और व्यास 13.62 मीटर है। मेन सुरंग के साथ ही एक अन्य 9 किमी लंबी सुरंग भी है। किसी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए एसयूवी के जरिए इस सुरंग में जाकर लोगों को बाहर निकाला जा सकता है।
 एस्केप टनल और मुख्य सुरंग को बीच में जोड़ने के लिए हर 300 मीटर पर 29 क्रॉस पास बने हैं। दोनों सिरों पर टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं। दोनों सिरों पर वेंटिलेशन इमारतें बनी होंगी। ऑपरेटर सीसीटीवी से निगरानी और इमरजेंसी कॉल सुनेंगे।
Back to top button