युवक को भारी पड़ा महिला से अश्‍लील हरकत करना, भीड़ ने सिखाया सबक

विजय विहार इलाके में मनचले ने महिला के साथ सरेराह अश्लील हरकत की। इसके बाद उसने एक किशोरी के साथ भी बदतमीजी की। ऐसे में पीडि़त महिला ने उसे दबोच लिया और शोर मचा दिया। वहां से गुजर रहे लोग भी पहुंच गए और उन्होंने मनचले की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान 19 वर्षीय रोहित के रूप में हुई। वहीं पुलिस मामला दर्ज करने के बदले पीडि़त महिला को ही धमकाती रही कि पिटाई के कारण आरोपित घायल हो गया। ऐसे में वह शिकायत नहीं करे क्योंकि इससे उल्टे उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।युवक को भारी पड़ा महिला से अश्‍लील हरकत करना, भीड़ ने सिखाया सबक

मामला जब रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता के संज्ञान में आया तो विजय विहार थाना पुलिस को आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा। 32 वर्षीय पीडि़त विजय विहार फेज दो में परिवार के साथ रहती हैं। वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रोहिणी स्थित मुथुट फाइनेंस कंपनी में किसी जरूरी काम से जा रही थी।पीडि़त के अनुसार, वह जैसे ही रोहिणी सेक्टर पांच के पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं तो सामने एक युवक आया और उनके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और तुंरत आगे बढ़ गया। यह सब इतनी जल्दी में हुआ कि महिला को कुछ समझ में नहीं आया।

लेकिन, तभी पीछे मुड़कर देखा तो आरोपित एक किशोरी के साथ भी वही अश्लील हरकतें कर रहा था। इसके बाद महिला ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को कॉल कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व आरोपित युवक को विजय विहार थाने लेकर आ गई।

6 साल से मासूम के साथ कर रहा था दुष्कर्म, मां ने रंगेहाथों पकड़ा

बरगलाते रहे पुलिस कर्मी 

महिला ने बताया कि थाने में पुलिस कर्मी आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज के बजाये उन्हें बरगलाने की कोशिश की और कहा कि पिटाई में आरोपित घायल हो गया है। ऐसे में उल्टा मामला पीड़ित के खिलाफ ही बनेगा। इसके बाद पीडि़त ने अपने एक जानकार की मदद मांगी। उस जानकार ने मामले की जानकारी पुलिस उपायुक्त को दी। इसके बाद आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

 
Back to top button