युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

लखनऊ। युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में पार्टी दफ्तर के निकट पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की के बीच मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। विधानभवन की ओर बढ़ते रालोद कार्यकर्ताओं को पुलिस से रोक दिया तो सड़क पर ही धरना देकर सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह दस बजे से प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल के नेतृत्व में एकत्रित होने लगे थे।युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

सरकारों को युवा विरोधी करार दिया

आज दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा पहुंचे। युवा रालोद के साथ छात्र विंग के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौहान के नेतृत्व में उपस्थित थे। वसीम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकारों को युवा विरोधी करार दिया। आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन देकर छला गया है। जुमलेबाजी करके केंद्र व प्रदेश में बनी भाजपा सरकारों का असल चेहरा सामने आ रहा है। भाजपा किसानों, गरीबों व युवाओं के सदैव विरोधी रही है। प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल ने जिला व शहर स्तर पर सरकार विरोधी अभियान चलाने की बात कही।

पुलिस से नोकझोक व धक्का मुक्की 

सभा के बाद कार्यकर्ता अपने हाथों में सरकार के विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा की ओर बढ़े लेकिन कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या तैनात किए पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे नहीं बढऩे दिया। पुलिस से नोकझोक व धक्का मुक्की भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने चकमा देकर आगे बढऩे की कोशिश की तो उनको पुलिस ने बलपूर्वक वापस खदेड़ दिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया। इस बीच महानगर के कुछ कार्यकर्ता पीछे से मुख्यमंत्री का पुतला लाए और फूंक दिया। पुतला दहन होते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वापस दफ्तर में खदेड़ दिया।

Back to top button