युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, कारण जान पुलिस भी हो गई हैरान

मुंगेर। पारिवारिक झगड़ के बाद एक युवक ने अपने ही भाई और भाभी को फंसाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची। हालांकि, पुलिस ने समय रहते पूरे षडयंत्र का पर्दाफाश कर दिया और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक का नाम रोहित कुमार है। मामला बिहार के मुंगेर जिले के नयारानगर थाना का है।युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, कारण जान पुलिस भी हो गई हैरान

एसपी गौरव मंगला ने कहा कि रोहित कुमार की पारिवारिक लड़ाई उसके भाई रिंटू कुमार से चल रही थी। दो वर्ष पूर्व 8 दिसंबर 2016 को भाई रिंटू कुमार और उसकी पत्नी दीपा देवी ने रोहित के खिलाफ नयारामनगर थाना में मामला दर्ज कराया था। दर्ज कराए गए केस में रोहित के उपर कई संगीन आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कई माह बाद जेल से छूटने पर रोहित भाई पर केस उठाने का दवाब बनाने लगा। उसका कहना था कि दीपा देवी ने जो मामला दर्ज कराया है, उसे खत्म कर दें। लेकिन भाई और उसकी पत्नी इस बात के लिए तैयार नहीं थे। इससे नाराज रोहित ने अपने भाई और उसकी पत्नी से बदला लेने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली।

एसपी ने बताया कि रोहित ने अपने अपहरण का झूठा स्वांग रचा था। पुलिस उसके अपहरण की जानकारी मिलने पर छापमारी शुरु कर दी। छापामारी के दौरान रोहित को ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर स्थित सांई बाबा मंदिर के चबूतरा पर बैठा हुआ पाया। इसके बाद रोहित से पूछताछ में उसने कहा कि अपहरणकर्ता उसके हाथ एवं पैर को बांधकर ऋषिकुंड जंगल में ले गए थे। लेकिन उसका एक हाथ खुला था। इस कारण से उसने अपने मोबाइल से पुलिस को अपहरण की जानकारी दी थी।

पुलिस को उसके बयान पर शक होने लगा था। एसपी ने कहा कि जब रोहित से सख्त होकर पूछताछ की गई, तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी। रोहित ने कहा कि किस तरह उसने अपने भाई और उसकी पत्नी को अपने हत्या के इल्जाम में फंसाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची थी। एसपी ने कहा कि रोहित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Back to top button