नहीं जानते होंगे आप पत्तागोभी खाने के ये जबरदस्त फायदे…

पत्ता गोभी खाने से हमें कई फायदे मिलते है जोकि हमारे शारीरिक व मानसिक विकाश में सहायक होते हैं। लोग अक्सर पत्ता गोभी खाने से कतराते हैं शायद वह इससे प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में नही जानते हैं। आइये आज हम अपने इस लेख में आपको पत्ता गोभी खाने के फायदों से रूबरू कराते हैं।
1. पत्ता गोभी बालों से जुडी समस्याएं दूर करने में बहुत सहायक होती है। आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने और पकने की समस्या से बहुत परेशान हैं। पत्ता गोभी में क्वेरसेटिन, सिलिकॉन और विटामिन पाए जाते हैं। इसलिए पत्ता गोभी को नियमित रूप से खाने से आप बालों से जुडी सभी प्रकार की समस्याओं से निजाद पा सकते है।
2. पत्ता गोभी आँखों के लिए बहुत लाभकारी होती है । पत्ता गोभी में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन आँखों की रोशनी को बढाने में सहायता करता है और इसके साथ ही पत्ता गोभी में विटामिन-ई की उपस्थिति आँखों से जुडी सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करती है। पत्ता गोभी का उपयोग नियमित रूप से करने पर आँखों को सुरक्षित रखना बहुत आसान हो जाता है। पत्ता गोभी के सेवन से मोतियाबिंद के रोग से भी मुक्ति मिल सकती है और आपकी आँखे स्वस्थ रहती है।
3. पत्ता गोभी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटो केमिकल पाया जाता है जोकि स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज के समय में हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है और सुन्दर दिखने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का उपयोग करते है परन्तु फिर भी कील, मुहासे और पिम्पल्स जैसी समस्याओं से छुटकारा नही मिलता है। पत्ता गोभी के रस को चेहरे पर लगाने से त्वचा ग्लो करने लगती है और चेहरा सुन्दर दिखने लगता है। पत्ता गोभी के नियमित सेवन से स्किन के दाग-धब्बे तो दूर होते ही है साथ ही काले पन की समस्या भी दूर हो जाती है।
4. पत्ता गोभी पेट से जुडी सभी समस्याओं जैसे कि कब्ज, एसिडिटी और पेट साफ़ ना होना इन सभी समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद होती है। पत्ता गोभी में एंथोसायनिन और फाइबर पाया जाता है जोकि पाचन क्रिया को सही रूप से नियंत्रित करके रखता है और साथ ही पेट को साफ़ रखने में मदद करता है। पत्ता गोभी के नियमित इस्तेमाल से पेट की सभी बीमारियाँ दूर हो जाती है।
5. पत्ता गोभी वजन कम करने में बहुत ज्यादा लाभकारी होती है। पत्ता गोभी का सूप पीने व पत्ता गोभी मंचूरियन खाने से पेट भरा हुआ लगता है साथ ही बार-बार भूख भी नही लगती है। पत्ता गोभी में फाइबर होता है जोकि वजन को कंट्रोल करता है।
6. पत्ता गोभी सूजन कम करने में बहुत फायदेमंद होती है। पत्ता गोभी में एंटी-इंफ्लेमेटरी पाया जाता है जोकि सूजन को कम करने में बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।
7. पत्ता गोभी कैंसर जैसी जानलेबा बीमारी में भी फायदेमंद साबित हुई है। पत्ता गोभी में सिनिग्रिन, इन्डोल और कार्बिनोल पाया जाता है जोकि कैंसर से बचने में सहायता करते है। पत्ता गोभी को रोज खाने से कैंसर होने की संभावना नहीं रहती है।

8. पत्ता गोभी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में बहुत फायदेमंद होती है। आज के समय में अधिकतर लोग दुबला-पतला दिखने की चाह में डाइटिंग करते है और इसी बजह से उनकी बीमारीओं से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। पत्ता गोभी में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

9. पत्ता गोभी के नियमित सेवन से हृदय सम्बन्धी समस्याओं से बचा जा सकता है क्योकि पत्ता गोभी कोलेस्ट्रॉल फ्री होती है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहने पर दिल से जुडी बीमारियाँ नही हो पाती है।
10. आज की भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में हर कोई काम में बहुत व्यस्त रहता है जिसके कारण मांसपेशियों में दर्द होना सहज है। परन्तु पत्ता गोभी में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड मांसपेशियों के दर्द में राहत देता है।
11. पत्ता गोभी पेट के अल्सर से छुटकारा पाने में लाभदायक होती है। पत्ता गोभी में एंटी अल्सर गुण पाया जाता है इसलिए पत्ता गोभी के नियमित इस्तेमाल से अल्सर बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।
Back to top button