अगर आपके भी शरीर के इस हिस्से में है तिल तो आपको मिलेगा रोमेंटिक पार्टनर

शरीर के किसी अंग में तिल या मस्सा तो आपको भी जरूर ही होगा। वहीं आपके तिल और मस्से को लेकर अपने कई लोगों को भविष्यवाणी भी करते जरूर सुना होगा, क्योंकि ये कहा जाता है कि हमारे शरीर पर मौजूद कुछ निशान हमारे व्यक्तित्व और हमारे जीवन से जुड़ी कई बातों को उजागर करता है। कोई कहता है कि जिनके नाक पर तिल होता है वो बहुत ही गुस्सैल नेचर के होते हैं, वहीं जिनके पैरों के तलवे में तिल होता है, उनके विदेश भ्रमण का योग होता है। वहीं आज तक आपने शरीर पर मौजूद तिल से व्यक्ति के स्वभाव और पर्सनैलिटी के बारे में जानने के बारे में तो सुना या देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि कोई आपको आपके शरीर पर मौजूद तिल को देखकर ये बता दे कि आपको पार्टनर कैसा मिलने वाला है। जी हां, जिन लोगों के खास पांच जगहों में से किसी एक अंग में भी तिल होते हैं, तो उन्हें मिलते हैं रोमांटिक पार्टनर। इस बात का जिक्र शास्त्रों में भी किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि कौन- कौन से हैं वो शरीर के खास 5 अंग।

गाल में तिल– जिन लोगों के दाहिने गाल में तिल होता है वो बहुत ही किस्मत वाले होते हैं, क्योंकि उनके पार्टनर बहुत ही केयरिंग होते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपको भी ख्याल रखने वाला पाटर्नर ही मिलेगा। आपका पार्टनर आपको बहुत प्यार करेगा। आपकी हर बात का ख्याल रखेगा। आपको एक जिम्मेदार पार्टनर मिलेगा। आपके पार्टनर में एक भला इंसान होने वाले सभी गुण मौजूद होंगे।

होंठ पर तिल- जिन लोगों के होंठ पर तिल होते हैं, उनकी लव लाइफ बहुत ही बेहतर होती है। होंठ पर तिल वाले लोगों के पाटर्नर बेहद रोमांटिक होते है। वे हमेशा ही आपके खुशी का ख्याल रखते हैं। अग आपके होंठ पर भी तिल है तो आपकी भी लव लाइफ हमेशा रोमांस और रोमांच से भरी रहेगी।

ठुड्डी  में तिल- जिन लोगों के ठुड्डी में तिल होता है, उनके पार्टनर अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही अच्छे से निभाते हैं। बेशक उनको प्यार जताना नहीं आता हो, लेकिन वो आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपका ख्याल भी रखते हैं। आपके पार्टनर आपको खुश रखने की हर कोशिश करते हैं।

हथेली पर तिल- जिन लोगों के दाएं हथेली पर तिल होता है, वो पार्टनर के मामले में बहुत ही ज्यादा लकी होते हैं। उनके पार्टनर उनसे बहुत प्यार करने वाले होते हैं। साथ ही वो कभी भी आपको धोखा नहीं देंगे, क्योंकि वो अपने प्यार के प्रति बहुत ही वफदार भी होते हैं। ऐसे लोगों का प्यार अपने पार्टनर के लिए कभी खत्म नहीं होता। जबकि कहा जाता है कि जिन लोगों की बाई हथेली पर तिल होता है, वो अशुभ होता है। क्योंकि बाईं हथेली पर तिल वाले लोगों की लव लाइफ पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।

आंख के उपर तिल- दाहिने आंख के उपर तिल वाले लोगों को अपने पार्टनर से बहुत सारा प्यार मिलेगा। इसके अलावा आंख के उपर तिल वाले लोगों के पार्टनर सच्चे भी होते है। वो आपसे बिना किसी शर्त्त के बेइंतहा प्यार करते हैं।

Back to top button