
वैसे आंखे बोलती हैं ये तो आपने अक्सर ही सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों का कलर भी काफी कुछ बोलता है। आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वाभाव को जाना जा सकता है। कहते हैं कि आंखें दिल की ज़ुबान होती है, जो बातें अक्सर आप खुलकर नहीं कह पाते, उन्हे आपकी आंखें बड़ी ही बेबाकी के साथ बयां कर देती हैं।
रंग से जानिए उनका स्वभाव
जिन लोगों की आंखों का कलर काला होता है, ऐसा समझिए कि उनकी आंखों में आपके कितने भी सीक्रेट छिपे रह सकते हैं। ये लोग विश्वास पात्र होते हैं और कभी भी किसी का विश्वास नहीं तोड़ते हैं।
जिन लोगों की आंखों का कलर हरा होता है, ऐसे लोग बहुत ही यूनिक होते हैं। ये लोग थोड़े आलसी भी होते हैं। अगर एक बार कोई इनके करीब आ जाएं तो फिर दूर जाना बहुत ही मुश्किल होता है।
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन लगभग 55 प्रतिशत लोगों की आंखों का कलर ब्राउन ही होता है। इन लोगों को बन-संवर कर रहना बहुत पसंद होता है।
नीले रंग की आंखों वाले लोग दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। इनका व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से ये हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। ये किसी पर भी बहुत सोच-समझ कर यकीन करते हैं।