जरूर जान ले वर्जिनिटी से जुड़ी कुछ खास बातें…

आज कल के युग में भी लड़के लड़कियों से शादी करने के लिए उनसे यह सवाल जरूर करते हैं की लड़की वर्जिन है की नहीं। अगर नहीं तो वह लड़का लड़की से शादी नहीं करता। भारत के साथ साथ और भी कई देश हैं जहां लड़कियों को शादी से पहले वर्जिन होना बहुत जरूरी होता है। आपको बतादें की जो भी बातें वर्जिनिटी से जुड़ी हुई होती हैं उन मेसे ज्यादातर मिथ्या हैं। तो चलिए आपको बतातें हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

आपको बतादें की वर्जिनिटी शब्द का मतलब एक तरह से नहीं समझाया जा सकता। वहीं दुनिया के कई कोनों में वर्जिनिटी केवल महिलाओं की जरूरी रहती है न की पुरुषों की। महिला ने कभी योनि सेक्स नहीं किया हो, वो वर्जिन होती हैं। कुछ और लोगों के लिए, किसी भी तरह का लिंग मिलन जैसे कि ओरल सेक्स या गुदा मैथुन होने से भी माना जाता है कि वो वर्जिन नहीं हैं।

हाइमन लड़की के प्राइवेट पार्ट में बनी हुई एक पतली सी चमड़ी कि परत कि तरह होती है जो योनि कि द्वार पर होती है। आपको बतादें की कई बार हाइमन संबंध बनाने के बाद भी नहीं टूटता है। इसका कारण यह है की महिलाओं का हाइमन बहुत लचीला होता है।

कई बार लोग पहली बार सेक्स करते समय ज्यादा जोर लगते हैं मगर आपको बतादें की इसकी कोई जरूरत नहीं होती है। जब की जितने आराम से पहली बार संबंध बनाया जाए उतना ही अच्छा अनुभव होता है। वहीं पहली बार संबंध बनाने पर यह भी मिथ्या माना जाता है की जब भी हाइमन टूटता है तो खून निकलता है। तो आपको बतादें की अगर किसी महिला को पहली बार संबंध बनाने वक़्त खून नहीं निकलता तो इसका मतलब या नहीं की वह वर्जिन नहीं है।

Back to top button