पवन सिंह जिसे कहते थे तू मेरा प्यार है, उसी अक्षरा सिंह की कर दी पिटायी, जानिए

पटना। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बारे में  सूत्रों से खबर आरही है कि उन्होने शराब के नशे में धुत होकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की सिलवासा के एक होटल में जमकर पिटाई की । इस दौरान होटल के कर्मचारी जब अक्षरा सिंह को बचाने आये तो पवन सिंह ने उनके सामने अक्षरा सिंह का बाल पकड़कर उनका सिर दीवार से टकरा दिया। अक्षरा और पवन सिंह यहां सिलवासा में एक फिल्म की शुटिंग कर रहे हैं। इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सिलवासा के होटल दमन गंगा में गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे घटी।

सूत्रों की मानें तो इस घटना में अक्षरा सिंह का हाथ भी जख्मी हुआ है। जब से पवन सिंह की शादी हुयी है तब से अक्षरा सिंह पर उनका जुल्म बढ़ गया है। वे लगातार उन्हें फिल्मों से भी निकलवा रहे हैं। इस मारपीट की घटना के बारे में सूत्रों ने दावा किया है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शराब के नशे में धुत थे और वे अपने कमरे से बाहर निकलने लगे उस समय उन्हे अक्षरा सिंह ने रोका जिसके बाद उन्होने अक्षरा सिंह को गाली देते हुये उनके साथ मारपीट किया।

पवन सिंह की आवाज सुनकर होटल के स्टाफ भी वहां पहुंचे जिसके बाद अंहकार में चूर इस सुपरस्टार ने फिर अक्षरा सिंह की पिटाई की। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में अक्षरा सिंह का काम खत्म हो गया था और वे मुंबई लौटने वाली थीं मगर रात हो गया था और उन्हे गाड़ी खुद चलाते हुये आना था जिसके कारण वे होटल में रुक गयीं कि सुबह जायेंगी मगर इसी बीच पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट किया। 

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम प्रेम प्रसंग में काफी उछला था। कई कार्यक्रमों में पवन सिंह ने लोगो से अक्षरा सिंह का परिचय यह कहते हुये कराया था कि यह आपकी भाभी हैं। मगर इसी बीच अचानक पवन सिंह ने शादी कर लिया जिसके बाद पूरी इंडस्ट्रीज चौक गयी थी।

फिलहाल पवन सिंह द्वारा एक महिला अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ बेरहमी से की गयी मारपीट की जितनी निन्दा की जाये उतनी कम है। इस स्टार ने अक्षरा सिंह के बारे में कई कार्यक्रमों में कहा था कि यह मेरा प्यार है। फिलहाल मारपीट की इस घटना से अक्षरा सिंह पर क्या बीत रही होगी यह तो वही जानें मगर पवन सिंह द्वारा शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने की घटना वाकई काफी शर्मनाक है।

Back to top button