मुख्यमंत्री आवास पर कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में योगी ने किया बड़ा आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने आवास पर कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग के सम्मान में रात्रि भोज देंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी किमजोंग की अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री और किमजोंग 6 नवंबर को अयोध्या में कोरिया की पूर्व महारानी किम हो की स्मृति में बनाए जा रहे संग्राहलय का शिलान्यास कर उत्तर प्रदेश और कोरिया के मजबूत सांस्कृतिक रिश्ते की आधारशिला रखेंगे।मुख्यमंत्री आवास पर कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में योगी ने किया बड़ा आयोजन

कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग 5 नवंबर को लखनऊ आएंगी। वह राजधानी के एक पांच सितारा होटल में ठहरेंगी। सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री और किमजोंग के बीच कोरिया और उत्तर प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और उद्योग आदि संबंधों पर चर्चा होगी। किमजोंग रात्रि विश्राम लखनऊ में करेंगी। 

छह नवंबर मंगलवार को वह अयोध्या में मनाए जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। वहां प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री योगी और कोरिया की प्रथम महिला रानी हो पार्क पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और किमजोंग द्वारा संयुक्त रूप से रानी हो स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा।

Back to top button