Xiaomi रेडमी नोट 5 प्रो के लिए आया एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट
शाओमी के सबसे चर्चित और डिमांडिंग स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro के लिए शुक्रवार को एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI 9.5.6. का अपडेट जारी किया गया है। हालांकि यह अपेडट कुछ ही यूजर्स को मिल रहा है। वैसे आप इस अपडेट के लिए फोन में चेक कर सकते हैं। बता दें कि शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो को रेमडी नोट 5 के साथ इसी साल फरवरी में लॉन्च किया था।
कैसे अपडेट करें फोन
सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं
अब About Phone के विक्लप को चुनें
अब System Update पर क्लिक करें
इसके बाद अगर आपके फोन के लिए अपडेट जारी किया गया होगा तो आप अपने फोन को अपडेट कर सकेंगे। हालांकि अगर आपके फोन को अपडेट मिला होगा तो नोटिफिकेशन खुद ही आपको मिल जाएगा।