X-ray Girl: बाहर से ही झांककर बता देती है अंदर के अंगों का पूरा हाल

देखने में तो आपको ये लड़की बिलकुल सामान्य ही X-ray Girl: बाहर से ही झांककर बता देती है अंदर के अंगों का पूरा हाललग रही होगी। लेकिन जब आप इसकी क्षमताएं सुनेंगे तो दांतों तले उंगली दबा लेंगे। नाताशा देमकिना नाम की ये लड़की रूस की रहने वाली है।

शरीर में भी झांककर अंदरूनी बीमारियों के बारे में बता देती हैं।

ये लड़की में अद्भुत क्षमताएं हैं। अगर इनको एक्स-रे मशीन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ये किसी के शरीर में भी झांककर उसके अंदरूनी बीमारियों के बारे में बता देती हैं।  

उनकी मां का कहना है कि 10 साल तक ये बिलकुल सामान्य बच्चों की तरह थी। लेकिन 10 साल के बाद उनके अंदर अपने आप ये क्षमता पैदा हो गई। एक दिन उसे अपनी मां के अंदर के सारे अंग दिखाई देने लगे।

नताशा अपनी क्षमता के बारे में बताती हैं कि ‘मेरे पास 2 तरह की दृष्टि हैं। लोगों के शरीर में झांकने के लिए मुझे अपनी दुनिया को देखने की क्षमता को कुछ देर तक बंद करना पड़ता है। लेकिन इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। मुझे बस सोचना होता है’।

वो बताती हैं कि ‘मैं अपनी आंखों से किसी भी इंसान के शरीर की पूरी संरचना देख सकती हूं। मैं ये देख सकती हूं कि उसके शरीर के अंदर का सारा अंग ठीक से काम कर रहा है कि नहीं? वो बताती हैं कि खराब अंग में अलग रेडिशन होता है जिससे मुझे खराब अंग के बारे में पता चल जाता है’।

डॉक्टरों के अलग-अलग समूहों ने उनका परीक्षण भी किया। उन्होंने जब उनसे एक रोगी के शरीर में गांठ की जगह बताने को कहा तो इन्होंने झट से बता दिया। डॉक्टर भी उनकी इस अद्भुत क्षमता से हैरान हैं।

एक बात तो तय है कि इंसान कितनी भी तरक्की कर ले, लेकिन कभी भगवान का मुकाबला नहीं कर सकता। दुनिया में भगवान ने बहुत सी अद्भुत चीजें बनाई हैं जिनमें से नताशा एक हैं।

 
Back to top button