दुनिया का इकलौता सबसे महंगा सिक्का, इतने करोड़ में हुआ था नीलाम

आमतौर पर 250 रुपए से 11000 रुपए तक की कीमत के अंदर चांदी का सिक्का आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आप इस बात पर यकीन कर पाएंगे कि एक चांदी का सिक्का ऐसा भी है जिसकी कीमत 1-2 नहीं बल्कि पूरे 67 करोड़ रुपए है। इस सिक्के को दुनिया का अब तक का सबसे महंगा सिक्का माना जाता है। अमेरिका के एक कलेक्टर ने दो साल पहले इस अद्भुत सिक्के को एक करोड़ डॉलर में खरीदा था। दुनिया का सबसे महंगा सिक्का अमेरिका का फ्लोइंग हेयर सिल्वर डॉलर है। 

द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक 2013 में एक कलेक्टर ने इसे 1 करोड़ डॉलर में खरीदा है। ये रकम करीब 67 करोड़ रुपए के करीब है। ये सिक्का 1794 में ढले 1758 सिल्वर डॉलर क्वाइन में से एक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काफी एक्सपर्ट मानते हैं कि ये सिक्का अमेरिका में ढला पहला सिक्का था। वहीं, ये भी माना जाता है कि इसे खुद जार्ज वाशिंगटन ने जांचा था। पहला सिक्का होने और क्वालिटी काफी अच्छी होने से इस सिक्के की कीमत इतनी बढ़ गई है। वहीं ये सिक्के सीधे तौर पर अमेरिका की स्वतंत्रता से जुड़े हैं जिसकी वजह से ये सिक्के काफी खास हैं।

अगर OK का मतलब All Correct है, तो इसे AC क्यों नहीं बोलते?

करोड़ों की कीमत वाले दूसरे सिक्के : डबल ईगल दुनिया का दूसरा सबसे महंगा सिक्का है। सूदबी की एक नीलामी में ये सिक्का 2012 में 76 लाख डॉलर यानी उस समय 40 करोड़ रुपए में बिका था। वहीं दिसंबर 1343 से लेकर जुलाई 1344 के बीच जारी हुआ एडवर्ड सिक्का 2006 में 68 लाख डॉलर का बिका है। 

2006 में ये रकम 32 करोड़ रुपए के बराबर थी। दूसरी ओर 1804 सिल्वर डॉलर कलेक्टर के बीच ये सिक्का किंग ऑफ अमेरिकन क्वाइन के नाम से मशहूर है। जबकि 1913 का लिबर्टी हेड निकेल क्वाइन जनवरी 2010 में हेरिटेज ऑक्शन कंपनी द्वारा एक आक्शन में 37 लाख डॉलर में बिका है जो उस वक्त 17 करोड़ रुपए के बराबर था।

 

Back to top button