ये हैं दुनिया की सबसे अनोखी प्रतियोगिता, इसके बारे में जानकर हो जाओगे हैरान…

दुनिया में अजीब अजीब तरह की प्रतियोगिता के बारे में सुना होगा। अक्सर विदेशों में ऐसी प्रतियोगितायों होती रहती हैं जो चर्चा में बनी रहती हैं। तो क्या आपने कभी ऐसी प्रतियोगिता के बारे में सुना है जिसमे मिर्च खायी जाती हो। नहीं सुनी तो आज हम ऐसी ही एक प्रतियोगिता के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे।

चीन का एक व्यक्ति महज 2 मिनट में ढाई किलो लाल मिर्च खा गया। इस शख्स ने यह कारनामा चीन के लीजियांग शहर में आयोजित हुई एक प्रतियोगिता के दौरान करके दिखाया। इस प्रतियोगिता में लाल मिर्च खाने के लिए 9 लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें जीतने वाले व्यक्ति ने 2 मिनट में 47 लाल मिर्चियां खाकर यह इनाम अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में 2.5 किलो मिर्च खाने वाले शख्स के अलावा चीन में एक व्यक्ति ऐसा भी है, जो रोज लगभग 2.5 किलो मिर्ची खा जाता है। हैली योंगजी नाम का यह व्यक्ति लाल मिर्ची के पैशन के कारण अब लोगों के बीच स्थानीय हीरो बन चुका हैं। लोग उन्हें मिर्ची किंग के नाम से पुकारते हैं।

Back to top button