World Photography Day: ऐसी जगह जो आपको फोटोग्राफी के लिए करती हैं मजबूर

आज हर किसी व्यक्ति में एक फोटोग्राफर छिपा है। दुनिया में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं। और वह किसी न किसी प्लेटफार्म पर तस्वीरें शेयर करते हैं। चाहें वह इंस्टाग्राम हो, व्हाट्सएप हो या फेसबुक। जिन लोगों को फोटोग्राफी का शौक है उनके लिए यह प्लेटफार्म कारगर साबित हुआ है। लोग फोटो खींचकर शेयर करते हैं और लोग उन्हें पसंद और अपने मित्रों के साथ साझा करते हैं। कुछ लोगों की तो दुकानदारी भी यहीं से चल रही है। लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत में सबसे बेस्ट हैं। यह सभी इतनी खूबसूरत जगह हैं कि आंख बंद करके भी आप क्लिक करेंगे तो फोटो बेहद खूबसूरत आती हैं।

वैसे तो सारा कश्मीर ही बेहद खूबसूरत है। लेकिन इस राज्य में लद्दाख ऐसी जगह है कि जो वहां एक बार जाता है उसकी बार-बार जाने की इच्छा करती है। फोटोग्राफी के लिहाज से भी यह बेहद खूबसूरत जगह है। कुछ लोग तो यहां पर इसलिए ही जाते हैं कि वो यहां पर फोटोग्राफी कर सकें। यह जम्मू कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां झील, नदी, पहाड़ों के साथ तस्वीरें लेने का अपना अलग ही आनंद हैं। यहां जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और दिसंबर से जनवरी है।

फूलों की घाटी

उत्तराखंड में फूलों की घाटी बेहद खूबसूरत जगह है। यहां की तस्वीरें आपके फेसबुक और इंस्टाग्राम को एक नई ताकत देती हैं। यहां जाने वाले व्यक्ति का आने का मन नहीं करता है। फूलों की घाटी जाने वाला हर व्यक्ति यहां की सुंदरता से प्यार करने के लिए बाध्य हो जाता है। इस घाटी की खूबसूरती आपको इस जगह आने के लिए बार-बार बाध्य करती है। लोग यहां स्पेशली फोटोशूट कराने आते हैं।

पांडिचेरी
पांडिचेरी भी भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की कलाकृति और कुछ ऐतिहासिक जगह जो फोटोग्राफी के लिए बिलकुल परफेक्ट हैं। यहां की दीवारों पर हुई कलाकृति आपको फोटों खींचने के लिए मजबूर करती हैं। पोंडिचेरी पूर फ्रेंच सौंदर्यशास्त्र से भरा हुआ है। यहां रह रहे लोगों के घर काफी कलात्मक हैं। यहां सर्दियों में जाने का अपना अलग ही मजा है।

जयपुर
भारत में जयपुर भी बहुत खूबसूरत जगह है। यहां के महल और किले बेहद खूबसूरत हैं। फोटोग्राफी के लिए भी यह बहुत अच्छी जगह है। यहां पर अकसर फिल्मों की शूटिंग चलती रहती है। सभी सितारे यहां आते हैं। देश की जानी मानी मॉडल भी यहां पर फोटोशूट के लिए पहुंचती हैं।

अंडमान
समुद्र तट पर बसा अंडमान बहुत ही खूबसूरत है। यहां अंडमान बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग है। अंडमान अपने आंचल में मूंगे (कोरल) की दीवारों, साफ-स्वच्छ सागर तट, पुरानी यादों से जुड़े खंडहर और अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां संजोए हैं। अंडमान का लगभग 86 प्रतिशत क्षेत्रफल जंगलों से ढका हुआ है। यहां पर फोटोग्राफी का आपना अलग ही मजा है। यहां का नीला पानी और सफेद रेत आपकी तस्वीरों में चार चांद लगाती है।

वाराणसी
भारत के सबसे पुराने शहरों में शुमार वाराणसी अपने आप में अद्भुत है। इस शहर का आकर्षण देखते ही बनता है। यहां, गंगा और उसमें चलती नाव आपने आप में आकर्षण का केंद्र है। यहां लोग नाव पर बैठकर घुमना और इस दौरान फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं। यहां लोग जाकर शांति महसूस करते हैं। साथ में फोटोग्राफी का आनंद लेते हैं।

Back to top button