World Music Day 2018: संगीत प्रेमियों के लिए खास है यह दिन

चाहे आप खुश हो या दुखी, संगीत आपके मूड के हिसाब से काम करता है। ये आपका ऐसा दोस्त है जो आपके तनाव को दूर करके आपके मूड को बेहतर बनाने का काम करता है। आज पूरा विश्व वर्ल्ड योगा डे के साथ-साथ वर्ल्ड म्यूजिक डे भी मना रहा है। ऐसे में जानते हैं आखिर क्यों 21 जून को ही मनाया जाता है ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ और क्या है इस दिन कि खासियत।World Music Day 2018: संगीत प्रेमियों के लिए खास है यह दिन

वर्ल्ड म्यूजिक डे का आयोजन सबसे पहले फ्रांस में हुआ था । फ्रांस में इस जलसे को ‘Fete de la Musique’ के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल फ्रांसीसी लोगों की संगीत के प्रति दिवानगी को देखते हुए 21 जून 1982 को आधिकारिक रूप से संगीत-दिवस की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद पूरे विश्व में यह दिन बड़े उल्लास से मनाया जाने लगा।

साल 1976 में अमेरिका के मशहूर संगीतकार जोएल कोहेन ने फ्रांस में संगीत पर आधारित एक जलसे का आयोजन किया था। जिसके बाद हर साल 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है। खास बात यह है कि यह जलसा दुनिया के एक या दो नहीं बल्कि 32 से अधिक देशों में आयोजित किया जाता है। जिसमें अलग-अलग देशों के संगीतकार अपने-अपने वाद्ययंत्रों के साथ रात भर अपने कार्यक्रम पेश करते रहते हैं।

फ्रांस में यह संगीतोत्सव सिर्फ 21 जून को ही नहीं मनाया जाता है बल्कि कई शहरों में तो इस दिन की खुमारी एक महीने पहले से ही लोगों के सिर चढ़ जाती है। जिसके बाद यहां संगीत से जुड़े कई कार्यक्रम जैसे म्यूजिक-रिलीज, सी डी लॉन्चिंग, कोंसर्ट आदि हर रोज देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं 3 दिन पहले से ही शहर की सड़कें तक आरक्षित हो जाती हैं।

बता दें, इस मौके पर अलग-अलग देशों से आए वहां के मशहूर संगीतकार लोगों के लिए पार्क, म्यूजियम, रेलवे स्टेशन पर लोगों के लिए संगीत बजाते हैं। लोगों का मनोरंजन करने के बदले वो उनसे कोई पैसा भी नहीं लेते हैं।

फ्रांस के अलावा अब इन जलसों का आयोजन अर्जेंटिना, ब्रिटेन, लक्जमबर्ग, जर्मनी, चीन, लेबनॉन, कोस्टा रिका के अलावा भारत में भी होने लगा है। माना जाता है कि संगीतकार इन जलसों के जरिए पूरी दुनिया में अमन व शांति का संदेश फैलाना चाहते हैं।

Back to top button