महिलाएं अगर इन नियमित समयों पर करती हैं स्नान, तो इन खास अंग पर  होंगे बदलाव

किस समय स्नान करना बेहतर होता है…सुबह या रात? सुबह स्नान करने से जहां आप दिनभर ताजगी महसूस करते हैं वहीं, रात का स्नान आपको चैन की नींद देता है।नहाने का समय आपकी त्वचा का प्रकार, आपके काम का प्रकार तथा आप कितना प्रदूषण, धूल अथवा धूप आदि के संपर्क में आते हैं, पर निर्भर करता है।महिलाएं अगर इन नियमित समयों पर करती हैं स्नान, तो इन खास अंग पर  होंगे बदलावविशेषज्ञों के अनुसार, तैलीय त्वचा वाले लोगों को सुबह के समय स्नान करने से फायदा होता है और उनकी त्वचा इससे सही रहती है। पुरुषों के लिए सुबह स्नान के बाद शेव करना अच्छा होता है। स्नान करने से त्वचा मुलायम हो जाती है, जिससे बेहतर शेव मिल पाती है। वे लोग जो सुबह में जल्दी उठते हैं, उनके लिए सुबह का स्नान अच्छा होता है। वहीं, कई लोगों को रात के समय स्नान करना आरामदायक व सहज लगता है।

हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि रात को नहाना कई मायनों में आपके शरीर के तापमान में बदलाव कर सकता है, जिससे प्राकृतिक लय बाधित हो सकती है और नींद आने में समस्या हो सकती है। अगर ऐसा हो तो सोने जाने के कम से कम 2 घंटे पहले स्नान कर लें।

यदि आप सन स्क्रिन और मेकअप आदि का उपयोग करते हैं, तो रात को स्नान करें, इससे सफाई बेहतर ढंग से हो जाती है। यदि आप अस्पताल या फिर कंस्ट्रक्शन साइट आदि पर काम करते हैं और घंटों तक लगातार धूल, प्रदूषण और रोगाणुओं आदि के संपर्क में रहते हैं, तो आपको रात में स्नान करना चाहिए।

रात या दिन में स्नान करने का फैसला अपने शरीर व दिनचर्या के हिसाब से तय करें। यदि आप सुबह नहाना पसंद करते हैं, तो ठंडा पानी बेहतर है क्योंकि ये आपको काम के लिए तैयार करने में मदद करता है।

यदि आप रात को नहाना पसंद करते हैं तो हल्के गुनगुने पानी से ही नहाना चाहिए। इससे आपके शरीर का तापमान नॉर्मल से थोड़ा बढ़ जाता है। फिर जब आप आरामदेह कपड़े पहनते हैं, तो शरीर अचानक से ठंडा हो जाता है। तेजी से घटे इस तापमान से आपका शरीर रिलैक्स होता है और ये अच्छी नींद की गारंटी है।

Back to top button