अक्सर लड़किया लंबे लड़कों को ही क्यों करती है पसंद

जब भी अरेंज मैरिज या रिलेशनशिप का सवाल उठता है तो अधिकतर लड़कियों की डिमांड लंबे हाईट वाले लड़को की ज्यादा होती है। आमतौर पर कई बार ऐसा देखा गया है कि लड़कियां लंबे हाईट वाले लड़को से शादी करती है और रिलेशनशिप की बात आती है तो लड़कियों को लंबे लड़के ही ज्यादा पसंद आते हैं। लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि आखिर लड़कियों को लंबे लड़के ही क्यों पसंद आते हैं?

1. एक शोध के मुताबिक देखा गया है कि लड़कियों को लंबे हाईट वाले लड़के इसलिए पसंद आते हैं क्योंकि वह अपने आप को उनके साथ सुरक्षित महसूस करती हैं और उनके साथ सेफ जोन में रहना पसंद करती है। आइए जानते हैं कि आखिर किन चीजों के कारण लड़कियों को पसंद आते हैं लंबे हाईट वाले लड़के।

2. लड़कियों की चाहत होती है कि उनका पार्टनर उन्हें अपनी बाहों में उठाए क्योंकि इससे उन्हें शांति मिलती है। एक शोध के मुताबिक ऐसा देखा गया है कि लड़कियां लड़को के बांहों में ज्यादातर इसलिए रहती है क्योंकि इससे वे अपने सारे दुख और दर्द को भूल जाती हैं और प्यार भी उमड़-उमड़कर बाहर निकलता है।

3. लड़कियों को लंबे हाईट वाले लड़के पसंद आने का दूसरा कारण यह भी है कि ऊंचाई वाली जगहों जैसे अलमीरा या वारड्रोब पर लड़कियों का हाथ नहीं पहुंच पाता है जिसकी वजह से वह उनकी मदद से ऊंचाई पर रखी कोई भी चीज को आसानी से उतार लेती है।

4. इसका एक कारण यह भी है कि लंबे हाईट वाले लड़के किसी भी परिस्थिती में उनका बचाव एक बॉडीगार्ड की तरह रख सकते हैं। क्योंकि लंबे हाईट वाले लड़कों के अंदर जोश ज्यादा होता है जिससे वे किसी भी परिस्थिती को आसानी से संभाल सकते हैं।

5. आमतौर पर लड़कियां सेल्फी की ज्यादा शौकीन होती है जिसकी वजह से वे खुद अच्छे से सेल्फी ले नहीं पाती है जिसका मुख्य कारण यह है कि लड़कियों को सेल्फी लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती है क्योंकि अगर उनका पार्टनर ही लंबा हो तो सेल्फी खुद-ब-खुद अच्छी आने लगती हैं। इसलिए लड़कियों का लंबे लड़कों  को पसंद के पीछे एक वजह यह भी होती है।

Back to top button