जब लड़के ने लड़की को किया फोन किया तो आई आफत, नंगा कर हुई पिटाई

मोगा। जिले के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में एक युवक ने एक युवती काे फोन कर दिया। यह गलती उसे बहत भारी पड़ गई। इसके बाद युवती के प‍रिजनों ने उसकी बुरी तरह धुनाई कर दी और नग्‍न कर उसकी वी‍डियो बना ली। प‍रिजनाें काे शक था कि युवक उनकी लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है। युव‍क का आराेप है कि लड़की के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और गांव छोड़कर जाने को कहा। पु‍लिस ने इस संबंध में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव फतेहगढ़ कोरोटाना का एक 18 वर्षीय युवक गांव में ही नाई का काम करता है। पिछले दिनों उसने एक लड़की को फोन कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि गत दिवस कुछ युवकों ने उसे अगवा कर लिया। उन्होंने पहले उस जमकर पीटा और फिर नग्न कर उसकी वीडियो बना ली। युवक को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीडि़त युवक के मामा जगवीर सिंह ने बताया कि उसका भांजा गांव में बाल काटने का काम करता है। गांव के एक परिवार को शक था कि उसका भांजा उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता है। वीरवार को तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया आैार जबरन उसे खेतों में ले गए।

पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि युवकों ने आरोप लगाया कि वह उनकी बहन को फोन करता है और उससे छेड़छाड़ करता है। युवक उन्‍हें लाख सफाई देता रहा, लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। युवकों ने डंडों व रॉड से उसकी जमकर पिटाई की। फिर उसके कपड़े फाड़कर उसे नंगा कर दिया और उसकी वीडियो बनाई। आरोपियों ने धमकी दी कि वह गांव छोड़कर चला जाए नहीं तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

धर्मकोट थाना के एएसआइ बलवीर सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद तीन युवकों मनी, छिंदर और पप्पू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल वीडियो तीनों आरोपियों के पास ही है। तीनों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Back to top button