जब घर में गुमसुम रहने लगी तीन साल की बच्ची, मां बाप ने पूछा कारण, तो खुला ट्रस्टी का ये घिनौना राज
मुंबई से एक स्कूल के ट्रस्टी को गिरफ्तार किया गया है, उस फ्रेंच नागरिक पर तीन साल की बच्ची का यौन शोषण करने का आरोप है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यह मामला एक साल पुराना है, अब ट्रस्टी को 14 नवंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने ट्रस्टी की गिरफ्तारी की बात कबूली है लेकिन बाकी कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने बस इतना बताया है कि उन्होंने पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के साथ-साथ स्कूल के लगभग 80 लोगों का बयान दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें: BIGG BOSS 11: EX कंटेस्टेंट ने सलमान से कही इतनी बड़ी बात, अब होगा ये बड़ा फैसला
ट्रस्टी की गिरफ्तारी जिस FIR की वजह से हुई उसमें एक टीचर का भी जिक्र है जिसे अब ढूंढा जा रहा है। FIR में एक लड़के के यौन शोषण का भी जिक्र किया गया है।