WhatsApp के लिए नया फीचर हुआ रोल आउट…

आज दिन भर में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्या बड़े अपडेट्स आएंगे, इसके बारे में यहां आपको पल-पल की जानकारी मिलेगी। यहां स्मार्टफोन की लीक्ड रिपोर्ट से लेकर, लॉन्च और सेल के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही साथ आपको टेक्नोलॉजी के बारे में दिन भर के बड़े अपडेट्स आपको मिलेंगे। आज टेक्नोलॉजी का हमारे जीवन में क्या महत्व है, ये हम जानते हैं। टेक्नोलॉजी एक ऐसी चीज है जो हर दिन बदलती रहती है।

आज हम जिस टेक्नोलॉजी के साथ रह रहे हैं, कल वही टेक्नोलॉजी पुरानी हो जाती है। इंटनरेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लैस इस फास्ट लाइफस्टाइल में हमें टेक्नोलॉजी के बारे में पल-पल की जानकारी मिलनी चाहिए। आज Asus अपने गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने वाला है। साथ ही साथ Nokia 7.2 को आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा दिन भर की बड़ी टेक घटनाओं के बारे में आपको यहां जानकारियां मिलती रहेंगी।

10:40am- WhatsApp के लिए नए फीचर को रोल आउट किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने स्टेटस को हाइड या म्यूट कर सकेंगे। इसके अलावा Facebook के पेमेंट फीचर Facebook Pay के बीटा वर्जन को भी रोल आउट किया गया है। जल्द ही Facebook के जरिए भी ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर करने की सुविधा मिल सकती है।

9.50am- Realme 5 Pro आज एक बार फिर से कंपनी की आधिकारिक साइट और Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। जिसके 4GB रैम + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 13,999 है। जबकि 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 14,999 है। वहीं 8GB + 1284GB मॉडल को Rs 16,999 में खरीद सकते हैं। Realme 5 Pro के सेल ऑफर्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

9:15am- Motorola के बजट स्मार्टफोन Moto E6s की पहली सेल आज आयोजित की जाएगी। इस स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह Rs 7,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन ड्यूल रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ आता है। इसके सेल ऑफर्स के बारे में जानने के यहां क्लिक करें।

8:44am- OnePlus 7, OnePlus 7 Pro के लिए Android 10 पर आधारित Oxygen OS 10 अपडेट रोल आउट कर दिया गया है। यह अपडेट भारतीय यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। यूजर्स इस दोनों स्मार्टफोन्स में इस लेटेस्ट अपडेट को डाउलोड कर सकते हैं। OnePlus 7 सीरीज के लेटेस्ट अपडेट के चेंज लॉग के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

8:30am- Apple अपने लेटेस्ट iPhone 11 सीरीज के लिए जल्द ही स्मार्ट बैटरी केस की घोषणा कर सकता है। इस स्मार्ट बैटरी केस के जरिए नए iPhone 11 सीरीज की बैटरी 4 से 5 घंटे ज्यादा चलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्ट बैटरी केस के मॉडल्स को हाल ही में स्पॉट किया गया है।HMD Global के पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Nokia 7.2 को आज के ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले IFA 2019 में पेश किया गया था।

पिछले सप्ताह ही इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। इसके सेल ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 7:45am- Asus ROG Phone 2 गेमिंग स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट दिन के 12 बजकर 30 मिनट पर आयोजित किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 48 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Back to top button