डिलीवरी के बाद क्या है बेस्ट, मैटरनिटी या सैनिटरी पैड पढ़े पूरी खबर..

बच्चे को जन्म देने के बाद औरत को बहुत ज्यादा मात्रा में ब्लड फ्लो होता है। इस समय पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा होने के कारण बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के बाद वेजाइना बहुत नाजुक हो जाती है और स्टिचेस लगे होने के कारण इंफैक्शन फैलना का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर सैनिटरी पैड की बजाय मैटर्निटी पैड इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। आइए जानें क्या सैनिटरी पैड और मैटर्निटी पैड में क्या फर्क होता है। 

इस राखी दिखें कुछ ऐसे अपनाएं इस लेटेस्ट ट्रेंड को

महिलाओं की खूबसूरती की पहचान होती हैं यह चीजेंजब प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में पल रहा बच्चा मां के शरीर से पोषण प्राप्त करता है तो इसकी वजह से ब्लड वॉल्यूम 30 से 50 फीसदी बढ़ जाती है। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के ब्लीडिंग ज्यादा होती है। इसी कारण उन्हें मैटर्निटी पैड इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। मैटर्निटी पैड सैनिटरी पैड की तुलना में ज्यादा लंबे होते हैं। यह अधिक फ्लो को भी बहुत आसानी से सोख लेते हैं और बहुत ज्यादा नर्म भी होते हैं। लीकेज से भी पूरी तरह बचाव करते हैं। जिससे स्टिचेस को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। इसके अलावा साधारण पैड से ये ज्यादा लंबे होते हैं। 

 

Back to top button