जो भी कर लेगा महादेव के इस प्रभावशाली मंत्र का जाप, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकेगा

वैसे तो सभी देवी देवताओं में भक्तों के लिए दया व प्रेम होता है लेकिन हिंदु धर्म में देखा जाए तो सबसे ज्यादा भगवान शिव को भोले स्वभाव का माना जाता है यही कारण है कि हम उन्हें भोलेभंडारी कहते है।कहा जाता है कि यदि कोई भक्त उन्हें श्रद्धा भाव व सच्चे मन से सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित कर दे तो भी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है और भक्त की सभी मनोकामनाएं जल्दी ही पूरी होती हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव की कृपा से गरीब भी अमीर बन जाता है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवपुराण में कई छोटे और अचूक उपायों के बारे में बताया गया है, ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है और इससे अपनाने से भगवान प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना जल्द पूरी कर देंगे। 

जो भी कर लेगा महादेव के इस प्रभावशाली मंत्र का जाप, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकेगा

तो आज हम आपको उन्हीं उपायों में से एक अचूक उपाय बताने जा रहे हैं। वैसे तो भगवान शिव की पूजा में कई तरह के मंत्रों का जाप किया जाता है। अलग अलग मंत्र का जाप अलग कार्यसिद्धि के लिए किया जाता है। बता दें कि इन सभी मंत्रों में से भगवान को सबसे ज्यादा प्रिय महामृत्युंजय मंत्र होता है। तो आपको बता दें कुछ इस प्रकार हैं महामृत्युंजय मंत्र….

ऊॅ हौं जूं सः ऊॅ भूः भुवः स्वः ऊॅ त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उव्र्वारूकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।। ऊॅ स्वः भुवः भूः ऊॅ. ऊॅ सः जूं हौं.. अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग तरीके से इस मंत्र का जाप किया जाता है। किसी गंभीर बिमारी से पीडि़त हैं तो 11 हजार बार इस मंत्र का जाप करेंगे तो आपकी बिमारी सही हो जाएगी। अकाल मृत्यु, या कारोबार में तरक्की पाना है या फिर संतान प्राप्ति का सुख चाहते हैं तो सवा लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

2 मई 2018 दिन बुधवार का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग, आज इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

ज्यादातर लोग सवा लाख मंत्र का जाप कराने के लिए पंडितों को बुलाते हैं लेकिन अगर कोई व्यक्ति खुद इस मंत्र का जाप सवा लाख बार करे तो उसे जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती हर सुख प्राप्त होता है और वो कभी अकाल मृत्यु नहीं मरता। 

 

Back to top button