क्या आप जानते हैं क्या होता है लव बाइट्स, और इससे जुड़ी मज़ेदार बातें
प्यार करने वाले लव बाइट का मतलब जरूर जानते होंगें। लव बाइट्स एक तरह का निशान होता है जो तब उभरता है जब ज्यादा जोर से शरीर के किसी अंग पर किस या बाइट किया जाए। पार्टनर के साथ इंटिमेट होते समय लव बाइट देना आम बात है। कई लोग इंटिमेट होते हुए लव बाइट्स देते हैं। यहां तक कि बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी लव बाइट्स के साथ कैमरे में पकड़े गए हैं।
आपको मालूम नहीं होगा कि प्यार के ये निशान सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। साल 2011 में न्यूजीलैंड की 44 साल की एक महिला को लव बाइट की वजह से बाएं हाथ में पैरालाइज़ हो गया था। आज हम आपको लव बाइट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी देने जा रहे हैं।
- अगर आपका पार्टनर ओरल हर्पिस से ग्रस्त है और ऐसे में वो आपको लव बाइट देता है तो इससे आपकी स्किन में ये वायरस फैल सकता है। इस वायरस में मुंह के आसपास जैसे होंठों, जीभ, दांतों के पास औा अंदर गालों की तरफ घाव बन जाते हैं। जिस किसी भी शख्स को ये वायरस हो उसे लव बाइट देना अवॉएड करना चाहिए।
- इसके अलावा अगर आप अपनी डाइट में आयरन को शामिल नहीं करते हैं तो आपके शरीर पर बहुत जल्दी लव बाइट का निशान छप जाता है और इसका कोई ईलाज भी नहीं है। एनीमिया से बचने के लिए बस अपनी डाइट में पत्तेदार साग शामिल करें।
- अगर आपकी स्किन का रंग बहुत ज्यादा सफेद है तो आपके लिए लव बाइट खतरनाक हो सकती है। इस वजह से स्किन पर कुछ दिन या हमेशा के लिए निशान रह सकता है।
- आपको बता दें कि लव बाइट का तुरंत कोई ईलाज नहीं होता है। इसे ठीक होने में समय लगता है और ये अपने आप ही ठीक होता है। इस पर आप बर्फ मल सकते हैं या इसे स्कार्फ या किसी कपड़े से छिपा सकते हैं लेकिन इसके अलावा इसे हटाने का कोई तरीका नहीं है। ये अपने आप ही समय के साथ धुंधला होता चला जाता है।